Sunday , October 11 2026
Breaking News

अमृतसर पहुंचेगी ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ की मशाल रिले:28 अगस्त को भव्य स्वागत, 8 सितंबर से शुरू होंगे ब्लॉक स्तरीय मुकाबले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पंजाब सरकार और खेल विभाग की ओर से आयोजित इन खेलों के तहत ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर विभिन्न खेल मुकाबले करवाए जाएंगे। खेलों के प्रति युवाओं और आम लोगों में उत्साह पैदा करने के उद्देश्य से राज्यभर में मशाल रिले यात्रा निकाली जा रही है। यह मशाल यात्रा 28 अगस्त को जिला अमृतसर पहुंचेगी।अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) पल्लवी मिश्रा ने बताया कि 12 अगस्त को जिला संगरूर से शुरू हुई मशाल रिले यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए 28 अगस्त को गुरदासपुर के रास्ते अमृतसर पहुंचेगी। सुबह करीब 10 बजे मशाल यात्रा गांव जैंतीपुर के रास्ते जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद यात्रा वेरका बाईपास चौक, बटाला रोड, संत सिंह सुखा सिंह चौक और नॉवेल्टी चौक से होते हुए जिला खेल अधिकारी के कार्यालय और गुरु नानक स्टेडियम पहुंचेगी।

जिले के विभिन्न स्थानों पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की ओर से मशाल यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके जरिए युवाओं को खेलों से जुड़ने और अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।इसके बाद 29 अगस्त को सुबह 9 बजे गुरु नानक स्टेडियम से मशाल रिले यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी। यह यात्रा एलिवेटेड रोड और तारांवाला पुल से होते हुए गांव चब्बा पहुंचेगी, जहां मशाल जिला खेल अधिकारी, तरनतारन को सौंप दी जाएगी।अमृतसर जिले में ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के ब्लॉक स्तरीय मुकाबले 8 सितंबर से 17 सितंबर तक दो चरणों में करवाए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी नेशनल स्टाइल, कबड्डी सर्कल स्टाइल, वॉलीबॉल स्मैशिंग, वॉलीबॉल शूटिंग और खो-खो के मुकाबले शामिल होंगे। इस वर्ष टेनिस बॉल क्रिकेट को प्रदर्शन खेल के तौर पर भी शामिल किया गया है।

पहले चरण में 8 से 11 सितंबर तक चौगावां, तरसिक्का, अटारी, वेरका और अजनाला ब्लॉक में मुकाबले होंगे। वहीं दूसरे चरण में 14 से 17 सितंबर तक म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, रईया, मजीठा, जंडियाला गुरु और हरशा छीना ब्लॉक में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन खेल मुकाबलों में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी पंजाब खेल विभाग की वेबसाइट (https://sports.punjab.gov.in) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपना पंजीकरण करवाकर अधिक से अधिक संख्या में खेलों में हिस्सा लें और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!