Sunday , October 11 2026
Breaking News

चमकौर साहिब में AAP का नया सियासी दांव : जसवीर सिंह गढ़ी को लगाया हलका इंचार्ज, MLA चरणजीत सिंह के सामने बड़ी चुनौती

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की सियासत से बड़ी खबर आ रही है। आम आदमी पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में चमकौर साहिब विधानसभा हलके को लेकर पार्टी के भीतर बड़ा बदलाव किया गया है। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी नेता जसवीर सिंह गढ़ी को चमकौर साहिब का नया हल्का इंचार्ज बनाया गया है।

गढ़ी की इस नियुक्ति को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि चमकौर साहिब से इस समय आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह हैं। ऐसे में एक ही विधानसभा हलके में मौजूदा विधायक के साथ एक अलग वरिष्ठ नेता को हल्का इंचार्ज की जिम्मेदारी दिया जाना कई राजनीतिक सवाल खड़े कर रहा है।

Screenshot

क्या विधायक के लिए खतरे की घंटी?

सियासी जानकार इस नियुक्ति को सिर्फ संगठनात्मक बदलाव के तौर पर नहीं देख रहे। चर्चा यह है कि आम आदमी पार्टी चमकौर साहिब में 2027 के चुनाव को लेकर अभी से अपनी रणनीति तैयार कर रही है और जसवीर सिंह गढ़ी को हलके में सक्रिय करना इसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

हालांकि हल्का इंचार्ज पार्टी संगठन का पद होता है और इससे मौजूदा विधायक की संवैधानिक शक्तियां खत्म नहीं होतीं। लेकिन पार्टी के स्तर पर हल्का इंचार्ज की भूमिका काफी अहम होती है। वह संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को लामबंद करने और चुनावी तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

चन्नी को हराकर विधायक बने थे डॉ. चरणजीत सिंह

चमकौर साहिब सीट का राजनीतिक इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. चरणजीत सिंह ने कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया था। डॉ. चरणजीत सिंह को 70,248 वोट मिले, जबकि चन्नी को 62,306 वोट मिले थे।

अब उसी चमकौर साहिब में जसवीर सिंह गढ़ी की एंट्री को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

क्या गढ़ी होंगे 2027 में AAP का चेहरा?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर गढ़ी को लगातार चमकौर साहिब में सक्रिय किया जाता है तो क्या वह आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के संभावित उम्मीदवार होंगे?

जसवीर सिंह गढ़ी पहले बहुजन समाज पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं और बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। फिलहाल वह पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और लगातार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय नजर आ रहे हैं।

ऐसे में चमकौर साहिब में उनकी नियुक्ति को लेकर अब सियासी चर्चा गर्म है। क्या यह सिर्फ संगठन को मजबूत करने की कवायद है या फिर AAP ने 2027 के लिए चमकौर साहिब में अपना नया चेहरा तलाश लिया है—इसका जवाब आने वाले समय में साफ होगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!