Sunday , September 20 2026
Breaking News

अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की मौत, सड़क हादसे में गई जान

न्यूज डेस्क, (PNL) : अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, आबान अहमद अपने भाई से मिलने प्रयागराज से झांसी जेल जा रहा था. तभी यह हादसा हो गया. झांसी के पूंछ थाना इलाके में हाईवे पर उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे. टक्कर इतनी भीषण थी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भेजा. बता दें कि अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.

Aaban .

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह-सुबह का वक्त था, जब आबान की कार डिवाइडर से टकराई. नींद आने की वजह से यह हादसा हुआ और इस सड़क हादसे में अतीक के छोटे बेटे आबान की मौत हो गई. वह अपने बड़े भाई जो झांसी के जेल में बंद है, उससे मिलने जा रहा था. फिलहाल झांसी जिला प्रशासन इस मामले को अलग-अलग एंगल से देख रही है. वहीं, झांसी के SSP ने बताया कि मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान की मौत तेज रफ़्तार कार के डिवाइडर से टकराने के बाद हो गई. इस हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई.

अतीक अहमद और उसके परिवार के ज्यादातर सदस्य या तो मारे जा चुके हैं, जेल में हैं या फिर फरार हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर आज अतीक का पूरा परिवार किस हाल में है? अतीक के पांच बेटे थे, अब कितने बचे? अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन के पांच बेटे थे. एक समय प्रयागराज में सबसे प्रभावशाली माने जाने वाले अतीक अहमद का परिवार अब पूरी तरह बिखर चुका है. दो बेटे जेल में हैं, दो बेटों की मौत हो चुकी है, पत्नी और अन्य महिला रिश्तेदार फरार हैं. केवल एक बेटा परिवार के साथ है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!