Sunday , October 11 2026
Breaking News

लुधियाना में सीवर के ढक्कन को लेकर बवाल:परिवार बोला- सरपंच ने समर्थकों समेत घर पर ईंटें बरसाईं, दिव्यांग बेटी के सिर पर बोतलें मारी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में सरपंच की दबंगई का मामला सामने आया है। सीवर का ढक्कन बंद कराने की बात से नाराज सरपंच अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पीड़ित के घर में घुस गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कॉलोनी में ईंट-पत्थर चलने लगे। कुछ लोगों ने घरों की छतों से पूरी घटना की वीडियो भी बनाई। परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने दिव्यांग बेटी के सिर पर बोतलें मारी। घर का सामान व मोटरसाइकिल तोड़ दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

  • गुस्से में आकर सरपंच ने मुझे अपशब्द कहे: शिकायतकर्ता गुरजंट सिंह उर्फ बिट्टू निवासी गली नं. 1 गगनदीप कॉलोनी ने बताया कि मैं सब्जी लेकर आ रहा था। रास्ते में सीवरेज खुला था। मैंने सरपंच से कहा कि ढक्कन लगवा दे, राहगीरों पर गंदे छींटे पड़ जाते हैं। गुस्से में आकर सरपंच ने मुझे अपशब्द बोले। मैं वहां से अपने घर चला गया।

  • दिव्यांग बेटी के सिर पर कांच की बोतलें मारी: बिट्टू ने कहा कि मैं 21 अगस्त को पुलिस को सूचना देने गया इतने में सरपंच ने बड़ी संख्या में लड़के बुलाकर मेरे घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मेरी दिव्यांग बेटी के सिर पर कांच की बोतलें मारी है। घर पर जब हमलावरों ने ईंट पत्थर बरसाए तो हमने तुरंत इनकी वीडियोग्राफी कर ली। मेरी सवा लाख की बाइक, जिसकी मैं किश्तें दे रहा हूं उसे हमलावरों ने तोड़ दिया। पानी की टंकी तक फोड़ दी।

  • मुझे गाली देकर कहा कि तू किस बात का सरपंच: उधर, सरपंच तरुण ने कहा कि मैं अपने बच्चों के लिए चन्ने-भटूरे लेने जा रहा था। इतने में रास्ते में मुझे गांव के गुरजंट सिंह ने रोक लिया। उसने मुझे गलत लहजे में कहा कि ओए सरपंचां ये सीवरेज का ढक्कन ठीक करवा। मैंने उसे कहा कि आप थोड़ा लयाकत में बात कीजिए। मैंने संबंधित विभाग से कहा है वह सफाई करवा देंगे। मुझे गाली देकर कहा कि तू किस बात का सरपंच है।

  • तेरी वजह से हमें 2 लाख नहीं मिले: सरपंच ने कहा कि गुरजंट का किसी के साथ केस चल रहा था। वह लड़का अदालत से बरी होकर आ गया। गुरजंट का परिवार उससे 2 लाख मांग रहा था। इन्हें पैसे नहीं मिले। मुझे कहा जा रहा है कि तेरी वजह से हमें 2 लाख नहीं मिले। मुझ से तीन से चार बार ये लोग पहले भी पंगा डाल चुके हैं।

  • मैंने खुद इनके कागजों पर मोहरें लगाई: सरपंच ने कहा कि मेरी इनसे कोई रंजिश नहीं है। कई बार मैंने खुद इनके कागजों पर मोहरें लगाई है। ये चुनाव में भी मेरे विपक्ष में खड़े थे, लेकिन मैंने इन्हें विरोधी नहीं माना। जहां मिलते हैं इनका सम्मान करता था। प्रशासन से मांग है कि इलाके में वेरिफिकेशन इनकी जरूर करवाई जाए।

हाथ में हथियार पकड़े ईंट पत्थर चलाते हमलावर।

हाथ में हथियार पकड़े ईंट पत्थर चलाते हमलावर।

15 से 20 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस

इस मामले में पुलिस ने तरुण कुमार (सरपंच), मन्ना (पंच), राजू (पंच), घई बाबा, गोरा, बंटी उर्फ कालू, शान, लाला, गौतम वरुण उर्फ शूटर, वरुण का भाई, मनी, गंजू, सोनू उर्फ बादाम, जग्गी, दीपू, पम्मा और काका (गौतम का भाई) समेत 15 से 20 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रविवार को केस दर्ज किया है।

थाना सलेम टाबरी पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 115(2), 191(3), 190, 324(4) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!