Sunday , September 20 2026
Breaking News

लुधियाना में बिजली कर्मचारी ने लुटेरों को दबोचा:लूट की नीयत से घुसे, जानलेवा हमला किया, शोर सुनकर जुटी भीड़ ने पीटा; रिवॉल्वर बरामद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बिजली घर में लूट की नीयत से घुसे बेखौफ बदमाशों पर बिजली कर्मचारी भारी पड़ गया। कर्मचारी ने न सिर्फ बदमाशों का मुकाबला किया बल्कि अपनी जान की परवाह न करते हुए दोनों को दबोच लिया। पकड़े गए शातिर लुटेरों से पुलिस ने एक रिवॉल्वर भी बरामद की है।जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे की है। जनता नगर इलाके में स्थित बिजली घर के गेट के पास एक बिजली मुलाजिम ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान सुनसान माहौल का फायदा उठाकर दो अज्ञात लुटेरे वहां पहुंचे। लुटेरों ने कर्मचारी को अकेला देख लूट की नीयत से उस पर अचानक जानलेवा हमला बोल दिया।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित।

चीख-पुकार सुन घबराए लुटेरे

बदमाशों के अचानक हुए हमले से सहमने के बजाय बिजली कर्मचारी ने सूझबूझ और बहादुरी दिखाई। उसने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। कर्मचारी की चीख-पुकार और आक्रामक तेवर देखकर दोनों बुरी तरह घबरा गए। खुद को फंसता देख बदमाशों ने भागने की कोशिश की।

इकट्ठा हुए लोग, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले

आधी रात को बिजली घर से आई आवाजें सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने बिजली मुलाजिम की बहादुरी देख उसका साथ दिया और दोनों लुटेरों को चारों तरफ से घेरकर काबू कर लिया। गुस्साई भीड़ ने मौके पर ही दोनों बदमाशों की जमकर धुलाई (सुताई) कर दी।

पुलिस ने आरोपियों को कस्टडी में ले लिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को अपनी कस्टडी में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक अवैध रिवॉल्वर भी बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी लुधियाना में और कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!