Monday , August 31 2026
Breaking News

मोहाली में चलते कंटेनर में लगी आग:केबिन तक पहुंची, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर लगा लंबा जाम

चंडीगढ़  , (PNL) : मोहाली में जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर मंगलवार को छत गांव के निकट एक कंटेनर में आग लग गई। इस घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हालांकि ड्राइवर ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली और कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर चल रहे कंटेनर से अचानक धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने केबिन को अपनी चपेट में ले लिया।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारण जीरकपुर-पटियाला मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

वाहनों को धीरे-धीरे निकालकर जाम खुलवाया

व्यस्त मार्ग होने के चलते कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची एसएसएफ टीम और पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए यातायात को नियंत्रित किया और वाहनों को धीरे-धीरे निकालकर जाम खुलवाया।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!