Sunday , September 20 2026
Breaking News

जालंधर में गलत नंबर प्लेट लगाने वाले चालक का चालान:ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने फैंसी और गलत नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे एक कार चालक को धर दबोचा और उसका चालान काटा। कार पर असली रजिस्ट्रेशन नंबर की जगह नाम वाली प्लेट लगी हुई थी। हाल ही में एक ऐसा ही नया मामला सामने आया है। एक युवक अपनी कार पर असली रजिस्ट्रेशन नंबर की जगह फैंसी और गलत नंबर प्लेट लगाकर बेखौफ सड़कों पर घूम रहा था। गाड़ी की इस अवैध नंबर प्लेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में साफ देखा जा सकता था कि कार पर सरकार द्वारा निर्धारित नंबर की जगह कास्ट या नाम वाली फैंसी प्लेट लगी हुई थी।

वायरल वीडियो और गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान उक्त गाड़ी को रोककर चालक को काबू किया। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए चालक का भारी चालान काटा और सख्त हिदायत दी।

मामले की जानकारी देते हुए ACP ट्रैफिक अजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने एक संदिग्ध गाड़ी को रोका था, जिसकी नंबर प्लेट यातायात नियमों के पूरी तरह खिलाफ पाई गई। गाड़ी पर नियमानुसार रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित होने के बजाय नाम लिखा हुआ था, जो मोटर व्हीकल एक्ट का सीधा उल्लंघन है।

ACP अजय सिंह ने शहरवासियों और खासकर युवाओं से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों पर किसी भी प्रकार की फैंसी, डिजाइनर या संदिग्ध नंबर प्लेट न लगाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर वाहन पर सरकार द्वारा तय पैटर्न, हाई सिक्योरिटी और नियमों के अनुसार ही नंबर प्लेट होनी चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!