Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर के 50 गांवों में बाढ़ का खतरा, डीसी ने गांव खाली करवाने के दिए आदेश, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : खराब मौसम के मद्देनजऱ डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने उप मंडल मैजिस्ट्रेट शाहकोट को एहतियात के तौर पर 50 निचले और बाढ़ संभावित गाँवों को खाली करवाने के लिए कहा है, जिससे यदि बाढ़ की स्थिति पैदा होती है तो इन गाँवों में रहने वाले लोगों को बचाया जा सके। डिप्टी कमिश्नर ने रविवार को संवेदनशील गाँवों का दौरा करते हुए लोगों के साथ बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को नदी के पानी के स्तर पर नजदीकी से नजऱ रखने के लिए ज़रूरी निर्देश भी जारी किये, जिससे ज़रुरी प्रबंध समय पर किये जा सकें।

और अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पिछले समय के दौरान बाढ़ अधीन आने वाले गाँवों में रहने वाली आबादी की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए एहतियात के तौर पर यह हुक्म जारी किये गए हैं। उन्होंंने आगे बताया कि जालंधर जि़ला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को सब डिविजऩ में इंचार्जों के तौर पर तैनात किया गया है, जिससे स्थिति पर करीबी नजऱ रखी जा सके। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) को शाहकोट ब्लॉक का इंचार्ज, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) को लोहियाँ ब्लॉक, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) को फिल्लौर और सचिव जि़ला परिषद को महतपुर ब्लॉक का इंचार्ज लगाया गया है। इन अधिकारियों को समूची स्थिति की 24&7 निगरानी करने के लिए अपने-अपने ब्लॉकों में तैनात रहने के लिए कहा गया है।

डिप्टी कमिश्नर द्वारा उप मंडल मैजिस्ट्रेट शाहकोट को इन गाँवों को जल्द से जल्द खाली करवाने के लिए कहा गया है। इन गाँवों में बूड़ेवाल, चक्क हाथीवाला, नरंगपुर, परजियां खुर्द, गेहलण, भदो, दानेवार, बाऊपुर, रामेताहरपुर, सांद, रामपुर, फखरूवाल, संडांवाल, फाजलवाल, साहलापुर, ऐदलपुर, बाजवा कलाँ, लंगेवाल, भोएपुर, थंमूवाल, बाहमणियां, चक्क बाहमणियां, ताहरपुर, रामे, चक्क रामे, समैलपुर, फतेहपुर भगवां, चक्क गदईपुर, गट्टी पीर बख्श, रायपुर, जक्कोपुर कलाँ, गट्टी रायपुर, जानिया चाहल, जानिया, कोठा, चक्क बुडाला, मराजवाला, मुंडी कासू, मुंडी चोहलियां, मुंडी शैहरियां, गट्टा मुंडी कासू, पड़ाना, नसीरपुर, मंडाला, मुंडी कालू, कुतबीवाल, गिद्दड़पिंडी, यूसफ़पुर आलेवाल, यूसफ़पुर दारेवाल और चक्क यूसफ़पुर आलेवाल शामिल हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन द्वारा हरेक गाँव के लिए प्रमुख भी तैनात किये गए हैं, जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि लोगों को गाँव खाली करने की प्रक्रिया के दौरान किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशासन लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए वचनबद्ध और लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए पहले ही ज़रुरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। इन स्थानों पर तैनात अधिकारियों को अपने-अपने स्टेशन न छोडऩे और अपने मोबाइल 24 घंटे चालू रखने के लिए कहा गया है, जिससे कोई असुखद स्थिति पैदा होने पर तालमेल के साथ प्रयास किये जा सकें।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जि़ला प्रशासन द्वारा समूची स्थिति पर करीबी नजऱ रखी जा रही है और किसी भी असुखद स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी से तरह तैयार है। उन्होंने फिल्लौर, नकोदर और शाहकोट के उप मंडल मैजिस्ट्रेट्स को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा, जिससे किसी भी तरह के हालात से प्रभावशाली ढंग से निपटा जा सके। श्री सारंगल ने कहा कि एस.डी.ऐम्ज़ द्वारा इन गाँवों से निकाले जाने वाले लोगों को ठहरने के लिए पहले ही सुरक्षित स्थानों की पहचान कर ली गई है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन सुरक्षित स्थानों पर पहले ही सभी ज़रुरी प्रबंध किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ विभाग को अपनी स्वास्थ्य टीमें तैयार रखने के लिए कहा गया है और पावरकॉम को ज़रूरत पडऩे पर प्रस्तावित राहत केन्द्रों में बिजली सप्लाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह गोताखोरों को अलर्ट पर रखा गया है, जिससे ज़रूरत पडऩे पर उनको शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के दौरान लोगों को मदद प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने दोहराया कि प्रशासन द्वारा यदि बाढ़ की स्थिति पैदा होती है तो लोगों को इसके कहर से बचाने के लिए सभी तैयारियाँ और एहतियाती प्रबंध मुकम्मल किये जा चुके हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!