गैंगस्टर नीतीश कौशल अमेरिका में गिरफ्तार, FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था शामिल
Punjab News Live -PNL
July 17, 2026
ताजा खबर, देश विदेश, पंजाब
न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय गैंगस्टर नीतीश कौशल को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है.हाल ही में उसे अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने अपने वान्टेड लिस्ट में डाला था.कौशल पर एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन का हिस्सा होने, अपहरण और मारपीट की घटनाओं के साथ-साथ अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप है. गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए FBI ने बताया कि नीतिश कौशल को वरमोंट में गिरफ्तार किया गया है.
FBI के मुताबिक नीतीश कौशल को ‘लाला’ के नाम से भी जाना जाता है. वह तकरीबन 26 साल का है और जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप का अहम सदस्य बताया जाता है। इस गिरोह ने पंजाब से होते हुए अमेरिका में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया. एफबीआई का कहना है कि यह गिरोह हत्या, अपहरण, मादक पदार्थों की तस्करी, रंगदारी, हथियारों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है.