Saturday , September 12 2026
Breaking News

Zirakpur में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी कारोबारी अगवा:मर्सिडीज के आगे बाइक लगाकर की वारदात, पत्नी ने छुड़ाया, फिरोजपुर का आरोपी गिरफ्तार

 चंडीगढ़ , (PNL) :जीरकपुर में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी कारोबारी को अगवा कर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कारोबारी की मर्सिडीज कार के आगे बाइक लगाकर उसे रोका, फिर मारपीट कर इनोवा गाड़ी में बैठाकर ले गए। बाद में उसे भबात स्थित एक शोरूम में बंधक बना दिया गया।पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी विशू कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जीरकपुर थाने में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा बरामद की गई इनोवा गाड़ी

पुलिस द्वारा बरामद की गई इनोवा गाड़ी

पंचकूला सेक्टर-12 के रहने वाले 55 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी अजय खरबंदा ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर को वह अपनी सफेद मर्सिडीज बेंज कार से रॉयल एस्टेट, अंबाला रोड, जीरकपुर में एक दोस्त से मिलने आए थे। दोस्त को कार में बैठाने के बाद शाम करीब 4:45 बजे वह एडवामेड अस्पताल से थोड़ा आगे पहुंचे।

तभी एक बाइक सवार ने उनकी कार के आगे बाइक लगा दी। कार रुकते ही पीछे से तीन और गाड़ियां आईं। उनमें सवार लोगों ने अजय के साथ मारपीट की और उन्हें जबरन इनोवा गाड़ी में बैठा लिया। आरोपी सिंहपुरा चौक से यू-टर्न लेकर अजय को भबात स्थित एक शोरूम में ले गए और वहां बंद कर दिया। अजय ने किसी तरह अपनी पत्नी को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उनकी पत्नी मौके पर पहुंचीं और उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

बरामद आरोपियों की थार गाड़ी

बरामद आरोपियों की थार गाड़ी

पुलिस ने जांच के बाद विशू कुमार को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से गुरुहरसहाय, फिरोजपुर का रहने वाला है और फिलहाल भबात रोड, जीरकपुर में रहता है। पुलिस राम सिंह उर्फ और 6-7 अन्य अज्ञात लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस ने इनोवा गाड़ी (नंबर CH-01AR-0121) और एक काले रंग की महिंद्रा थार गाड़ी बरामद की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Halwara Airport पर फिर रद्द हुई उड़ान:102 यात्री परेशान, 65 को पकड़नी थी इंटरनेशनल फ्लाइट; सामान समेत वापस लौटे

लुधियाना , (PNL) : हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सफर का सपना अब यात्रियों के लिए …

जालंधर में 5 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार:सप्लाई से पहले गुप्त सूचना से सीआईए ने दबोचे, 1.50 लाख ड्रग मनी बरामद

जालंधर  , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर दो नशा तस्करों …

लुधियाना कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- 1:11 बजे धमाका होगा, डॉग स्क्वायड ने की सर्च; राष्ट्रीय लोक अदालत लगी थी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज को आज ईमेल के जरिए कोर्ट …

बघेल के बाद पायलट की चन्नी गुट को दो टूक:कहा- पंजाब कांग्रेस का नेतृत्व नहीं बदलेगा; खुद को CM चेहरा भी न समझें

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म करने के लिए हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी …

गोल्डन टेंपल में प्रकाश पर्व पर लाखों श्रद्धालु टेकेंगे माथा:नगर कीर्तन सजाया जाएगा, रात में दीपमाला-आतिशबाजी; 60 टन फूलों से सजा परिसर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!