Sunday , October 11 2026
Breaking News

WWE चैंपियन एवं BJP नेता द ग्रेट खली ने सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान, पंजाब की सियासत में मची खलबली

चंडीगढ़, (PNL): भाजपा नेता और पूर्व WWE चैंपियन दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने पंजाब की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। भाजपा की 18 सितंबर से शुरू होने वाली नशामुक्त यात्रा से पहले खली ने जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है।

एक चैनल को दिए इंटरव्यू में द ग्रेट खली ने कहा कि पंजाब में बढ़ रहे नशे के जाल को तोड़ने के लिए अमृतपाल सिंह का जेल से बाहर आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल को नकारात्मक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए और उन्हें राजनीति में काम करने का मौका मिलना चाहिए।

खली ने अमृतपाल के सामाजिक कामों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब के युवाओं को अमृत छकाया, पगड़ी बांधना सिखाया और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उनके इस योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

‘पंजाब सुधारने के लिए राजनीतिक ट्रेनिंग जरूरी नहीं’

अमृतपाल सिंह के राजनीतिक अनुभव और बैकग्राउंड को लेकर उठने वाले सवालों पर खली ने कहा कि पंजाब को सुधारने और सच बोलने के लिए किसी विशेष ट्रेनिंग की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की नीयत साफ है तो वह बिना पैसे खर्च किए भी लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकता है।

खली ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि अमृतपाल के पास पंजाब को संभालने और सुधारने की काबिलियत है। उनके मुताबिक अगर अमृतपाल जेल से बाहर आते हैं तो पंजाब की स्थिति में सुधार लाने के लिए काम कर सकते हैं।

‘अमृतपाल को राजनीति में काम करने का मौका मिलना चाहिए’

द ग्रेट खली ने कहा कि अमृतपाल के बारे में लगातार नकारात्मक बातें ही क्यों की जाती हैं, इस पर भी चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भी देखा जाना चाहिए कि अमृतपाल आज किस स्थिति में हैं और क्या उन्हें पंजाब के लिए काम करने का अवसर दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है और ऐसे में नेतृत्व का मुद्दा महत्वपूर्ण है। खली के मुताबिक अमृतपाल को राजनीति में खुलकर काम करने का ज्यादा अवसर नहीं मिला और वह सीधे जेल चले गए। इसलिए उन्हें काम करने का मौका मिलना चाहिए।

फ्री सुविधाओं को लेकर CM भगवंत मान पर भी निशाना

इंटरव्यू के दौरान द ग्रेट खली ने पंजाब सरकार की फ्री सुविधाओं की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने खेत बेचकर लोगों को फ्री सुविधाएं दें तो उसे फ्री कहना समझ में आता है। एक व्यक्ति से लेकर दूसरे को दे देना फ्री नहीं है।

खली ने लोगों से अपील की कि वे केवल मुफ्त योजनाओं पर निर्भर रहने के बजाय सरकार से विकास और काम की मांग करें। उनके इस बयान के बाद पंजाब की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!