Thursday , September 17 2026
Breaking News

बार-बार पंजाब बंद के आह्वान से व्यापारी परेशान, जालंधर की 50 से ज्यादा एसोसिएशनों ने लिया बड़ा फैसला

जालंधर, (PNL): जालंधर शहर की विभिन्न व्यापारिक एवं कारोबारी एसोसिएशनों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के प्रमुख थोक बाजारों से 50 से अधिक व्यापारिक एसोसिएशनों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने कहा कि अगस्त महीने में अलग-अलग धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों की ओर से तीन बार पंजाब बंद का आह्वान किया गया था। व्यापारिक वर्ग ने हर बार इन बंद के आह्वान को अपना पूरा समर्थन दिया।

हालांकि, मौजूदा व्यापारिक हालात और कारोबार में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए व्यापारियों ने चिंता जताई कि बार-बार पूरे दिन बाजार बंद रखना अब कारोबारियों के लिए मुश्किल होता जा रहा है।

बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि भविष्य में किसी भी मुद्दे को लेकर होने वाले रोष प्रदर्शन या बंद के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरे दिन बंद नहीं रखे जाएंगे। यदि किसी परिस्थिति में बाजार बंद करना जरूरी समझा गया तो बंद केवल दोपहर 2 बजे तक रखा जाएगा।

व्यापारियों ने स्पष्ट किया कि वे धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के मुद्दों और उनके संघर्षों का पूरा समर्थन करते हैं, लेकिन साथ ही व्यापारिक वर्ग के हितों और मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

व्यापारिक संगठनों ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही धार्मिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और विशेष रूप से प्रशासन के साथ बैठक की जाएगी। इसमें प्रयास किया जाएगा कि भविष्य में किसी भी रोष प्रदर्शन या बंद का फैसला दुकानदारों और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर लिया जाए।

बैठक में जालंधर शहर की 50 से अधिक एसोसिएशनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर बलजीत सिंह आहलूवालिया, रविंदर धीर, जसप्रीत रिप्पी, जसविंदर सिंह सचदेवा, हरप्रीत सिंह नीटू, अमित वधवा, विश्वजीत सिक्का, दीपा निश्चल, शिवनाथ सिद्धू, नीटू टक्कर, जसपाल सिंह, नरेश मल्होत्रा, दीपक जोशी, नीरज मगू, प्रभु जग्गी, निर्मल सिंह बेदी, प्रीतम सिंह, कृष्ण लाल, अमित सहगल, सुरेश गुप्ता, हरप्रीत लवली, जसपाल फ्लोरा, सरबजीत आनंद, बलबीर सिंह, नीटा मुरगई और अश्विनी छाबड़ा सहित अन्य व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवकों को घेरा:ईंट-पत्थर बरसाए, युवक के हाथ पर खांडा लगा; ऑटो अड़ाकर ड्राइवर ने शुरू किया विवाद

जालंधर , (PNL) : जालंधर में जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवकों का रास्ते में एक …

लुधियाना में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका:रेन हार्वेस्टिंग के गड्ढे से मिला; निगम कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद निकाला

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाईवे (NHAI) पर ढंडारी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल …

नकोदर बस स्टैंड गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने लूटा मोटरसाइकिल भी किया बरामद; बाकी आरोपियों की तलाश जारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नकोदर बस स्टैंड के पास हुए गोलीकांड और …

फ्लाइट में गिप्पी ग्रेवाल का पारा ‘हाई’, टिकट बिजनेस क्लास की-बिठा दिया इकोनॉमी क्लास में, Air Canada पर आरोप

चंडीगढ़, (PNL): पंजाबी सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल ने एयर कनाडा की फ्लाइट में अपने …

WWE चैंपियन एवं BJP नेता द ग्रेट खली ने सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान, पंजाब की सियासत में मची खलबली

चंडीगढ़, (PNL): भाजपा नेता और पूर्व WWE चैंपियन दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!