Friday , November 20 2026
Breaking News

जालंधर कैंट : लतीफपुरा में दीपक बाली ने शुरू करवाया सड़क निर्माण कार्य, लोगों में खुशी की लहर

जालंधर कैंट, (PNL) : जालंधर कैंट हलके के वार्ड नंबर 35 के अंतर्गत आते लतीफपुरा में आज हलका जालंधर कैंट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दीपक बाली द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। सड़क का काम शुरू होने से इलाके के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। मोहल्ला निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए दीपक बाली का आभार जताया।

गौरतलब है कि इलाके में लंबे समय से सड़क बंद होने के कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क बंद होने के चलते यहां अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी। रोजाना आने-जाने वाले लोगों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अब सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों को इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

इस मौके पर दीपक बाली ने कहा कि इलाके के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। लोगों को लंबे समय से आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए विकास कार्य लगातार करवाए जाएंगे, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इस मौके पर डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुबाना, वार्ड नंबर 35 की इंचार्ज सिमरनजीत कौर ओबराय, दोआबा मीडिया सचिव आत्म प्रकाश सिंह बब्बलू, हलका कैंट के मीडिया इंचार्ज अनमोल खन्ना, ब्लॉक इंचार्ज अर्श महल, राजिंदर सिंह रिहल, सुरजीत सिंह सीटा, बी.सी. विंग के स्टेट सचिव सागर जॉर्ज, वरिंदर मलिक सहित नगर निगम की टीम विशेष रूप से मौजूद रही।

मौके पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनना, उनका समाधान करना और इलाके के विकास के लिए जमीनी स्तर पर काम करना ही सच्ची जनसेवा है। लतीफपुरा में सड़क निर्माण कार्य शुरू होना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आने वाले समय में इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

IND vs NZ 1st Test Day 2: राहुल-जायसवाल के अर्धशतकों से भारत का पलटवार, 10 साल बाद न्यूजीलैंड ने देखा ऐसा दिन

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

ईरान पर नए हमले का फैसला जनवरी के बाद करेंगे ट्रंप, बोले- अभी कोई जल्दबाजी नहीं

 देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर से बड़े …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; क्या है आज का रेट

 देश विदेश , (PNL) : सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

अमृतपाल सिंह को लाने असम पहुंची पंजाब पुलिस की टीम, इस दिन आएंगे अमृतसर; दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क (PNL): खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को उनकी दादी के अंतिम संस्कार …

चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचे राजा वड़िंग, मंच पर सचिन पायलट-परगट सिंह भी रहे मौजूद, बोले-फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी

खन्ना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही सियासी गतिविधियों के बीच …

राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से नितिन कोहली और विनीत धीर ने की मुलाकात

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं हलका इंचार्ज नितिन कोहली और …

होर्मुज से तेल की सप्लाई नहीं रुकनी चाहिए, ट्रंप बोले- इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन की सोच एक

देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन …

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज को बाहर करना गलत नहीं, टीम इंडिया के कोच ने Playing XI पर दिया ऐसा गजब बयान

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन टेस्ट में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा इससे ज्यादा सुर्खियां उसकी …

CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर …

हाईकाेर्ट ने पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर लगाई रोक, कैंडिडेट्स की याचिका पर कोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कैंडिडेट्स की तरफ से दायर …

अमृतसर में पुलिस-BSF की बड़ी कार्रवाई: 17.638 किलो हेरोइन और अवैध हथियार किए बरामद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस और सीमा सुरक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!