Saturday , November 21 2026
Breaking News

चीनी सस्ती होने का नाम नहीं ले रही, कई शहरों में 60 से 70 रुपए किलो पहुंचा भाव

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम आदमी की सुबह की चाय से लेकर घर के हर मीठे पकवान तक में इस्तेमाल होने वाली चीनी अब जेब पर भारी पड़ रही है. बाजार में चीनी की मिठास लगातार महंगी होती जा रही है. हैरानी की बात ये है कि महंगाई पर लगाम लगाने के लिए सरकार की तरफ से उठाए गए तमाम कदम अब तक जमीन पर असर दिखाने में नाकाम रहे हैं. हालात ये हैं कि देश के कई बड़े शहरों में चीनी की कीमतें एक बार फिर 70 रुपए प्रति किलो के पास पहुंच चुकी हैं.

देश के अलग-अलग महानगरों और बड़े शहरों में चीनी के दाम लोगों को परेशान कर रहे हैं. सबसे ज्यादा मार कोलकाता के लोगों पर पड़ी है, जहां चीनी का भाव 70 रुपए तक पहुंच गया है. राजधानी दिल्ली में भी राहत नहीं है और यहां चीनी 64 रुपए के स्तर पर बिक रही है. आर्थिक राजधानी मुंबई और झारखंड की राजधानी रांची में एक जैसी स्थिति है, जहां लोगों को चीनी के लिए 63 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं. इन बड़े शहरों में फिलहाल सबसे कम दाम चेन्नई में हैं, लेकिन वहां भी चीनी 60 रुपए पर टिकी हुई है.

चीनी के दाम में ये बढ़ोतरी अचानक नहीं हुई है, बल्कि पिछले एक साल से इसका ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है. आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते 1 साल के अंदर चीनी की कीमतों में 30 फीसदी तक का उछाल आ चुका है. लोगों को उम्मीद थी कि शायद अब कीमतें स्थिर होंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ताजा स्थिति ये है कि सिर्फ पिछले एक महीने के भीतर ही चीनी के दाम में करीब 5 फीसदी की और बढ़ोतरी दर्ज की गई है. लगातार बढ़ते दामों ने आम परिवारों का मासिक खर्च बढ़ा दिया है.

सरकार के सख्त फैसले भी क्यों रहे बेअसर

महंगाई को काबू में करने के लिए सरकार हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठी है. बाजार में चीनी की सप्लाई बढ़ाने और कीमतों को नीचे लाने के लिए सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं. सरकार ने ढाई लाख टन चीनी आयात का कोटा दोबारा जारी किया है, ताकि बाजार में माल की कमी न रहे. इसके अलावा चीनी मिलों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वे अपना 90 फीसदी कोटा इसी महीने में बेचें. इतना ही नहीं, चीनी मिलों ने भी इस बार जल्दी और तेजी से उत्पादन शुरू कर दिया है. इसके बावजूद खुदरा बाजार में दाम नीचे आने का नाम नहीं ले रहे हैं.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी दिख रहा दबाव

घरेलू मोर्चे पर की जा रही इन तमाम कोशिशों के बीच एक बड़ा कारण बाहर से भी जुड़ा है. इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चीनी के दाम बढ़े हुए हैं. वैश्विक बाजार में तेजी का सीधा असर स्थानीय कीमतों के रुझान पर पड़ता है. एक तरफ मिलों का जल्दी उत्पादन शुरू करना और सरकारी कोटा जारी होना, तो दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी. इन सबके बीच फिलहाल आम उपभोक्ता को सस्ती चीनी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि बाजार में राहत के कोई ठोस संकेत अभी नजर नहीं आ रहे हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने वाले भारतीय नागरिक को 19 साल की सजा, अमेरिकी अदालत का कड़ा फैसला

न्यूयॉर्क, (PNL) : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में हत्या की साजिश रचने …

ग्रीस में जालंधर के दो सगे भाइयों का कत्ल, मारने वाला रिश्तेदारी में लगता था मामा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : विदेश जाकर परिवार की आर्थिक हालत सुधारने का सपना देखने वाले जालंधर …

पंजाब में ठंड का कहर शुरू, 26 नवंबर तक बारिश होने की संभावना

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बता दें कि …

800 पुलिसकर्मियों के पहरे में अमृतपाल सिंह, जल्लूपुर खेड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमृतसर, (PNL) : खडूर साहिब से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल …

ASI इकबाल सिंह हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ज़ीरकपुर होटल में आरोपियों का Encounter

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जीरकपुर स्थित केएमजी होटल में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच …

दिल्ली आए पाकिस्तानी मंत्री, रिश्ते सुधारने की बात की, लेकिन आतंकवाद पर साधी चुप्पी!

 देश विदेश , (PNL) : पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मामलों के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक शंघाई …

जालंधर कैंट : लतीफपुरा में दीपक बाली ने शुरू करवाया सड़क निर्माण कार्य, लोगों में खुशी की लहर

जालंधर कैंट, (PNL) : जालंधर कैंट हलके के वार्ड नंबर 35 के अंतर्गत आते लतीफपुरा …

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

IND vs NZ 1st Test Day 2: राहुल-जायसवाल के अर्धशतकों से भारत का पलटवार, 10 साल बाद न्यूजीलैंड ने देखा ऐसा दिन

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

ईरान पर नए हमले का फैसला जनवरी के बाद करेंगे ट्रंप, बोले- अभी कोई जल्दबाजी नहीं

 देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर से बड़े …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; क्या है आज का रेट

 देश विदेश , (PNL) : सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!