Saturday , November 21 2026
Breaking News

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने वाले भारतीय नागरिक को 19 साल की सजा, अमेरिकी अदालत का कड़ा फैसला

न्यूयॉर्क, (PNL) : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में हत्या की साजिश रचने के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। न्यूयॉर्क की एक अमेरिकी अदालत ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। 55 वर्षीय निखिल गुप्ता को पन्नू की हत्या की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश में दोषी पाया गया है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया था।

न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के न्यायाधीश विक्टर मैरेरो ने करीब 80 मिनट तक चली सुनवाई के बाद निखिल गुप्ता को 235 महीने यानी 19 साल और 7 महीने की सजा सुनाई। अदालत ने सजा पूरी होने के बाद उनकी निगरानी में रिहाई की कोई शर्त नहीं रखी है। हालांकि, जेल से रिहाई के बाद उन्हें अमेरिका से निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अदालत में पन्नू से मांगी माफी

सुनवाई के दौरान निखिल गुप्ता ने अदालत में अपने किए पर पछतावा जताया और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वह अपने किए को बदल नहीं सकते, लेकिन उन्हें इसका खेद है। पन्नू की ओर देखते हुए उन्होंने उनसे, पूरे समुदाय और सिख बिरादरी से माफी मांगी।

करीब छह मिनट के बयान में गुप्ता ने महात्मा गांधी, मदर टेरेसा, नेल्सन मंडेला और मार्टिन लूथर किंग की शिक्षाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह इन नेताओं के आदर्शों पर चलने की उम्मीद रखते हैं और सजा पूरी करने के बाद एक बेहतर इंसान बनकर सामने आएंगे।

परिवार के कष्टों का भी किया जिक्र

निखिल गुप्ता ने अदालत में भावुक होते हुए कहा कि उनके परिवार, पत्नी, मां और बच्चों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें उस अपराध के लिए सजा दी जा रही है, जो उन्होंने नहीं किया। हालांकि, उन्होंने अदालत के फैसले को स्वीकार करने की बात कही।

पन्नू ने कहा- 1200 दिनों से सामान्य जिंदगी प्रभावित

दूसरी ओर, गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि अपनी जान को खतरा होने की जानकारी मिलने के बाद से पिछले 1200 से अधिक दिनों में उनकी जिंदगी और पेशेवर कामकाज प्रभावित हुआ है। पन्नू ने करीब 20 मिनट तक अदालत के सामने अपनी बात रखी। इस दौरान न्यायाधीश ने उन्हें संक्षेप में बयान समाप्त करने का अनुरोध भी किया।

बचाव पक्ष सजा से संतुष्ट नहीं

न्यायाधीश विक्टर मैरेरो ने कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए 235 महीने की सजा उचित है। वहीं, फैसले के बाद निखिल गुप्ता के वकीलों ने निराशा जताई। उनका कहना था कि उन्हें उम्मीद थी कि अदालत कम सजा सुनाएगी।

गौरतलब है कि सुनवाई से पहले न्यूयॉर्क में अदालत के बाहर पन्नू के कई समर्थक एकत्र हुए थे। प्रदर्शनकारियों के पास निखिल गुप्ता और अन्य लोगों के पुतले भी मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर खुरालगढ़ साहिब में तैयारियां तेज, 4 दिसंबर को पहुंचेंगे CM मान

न्यूज डेस्क, (PNL) : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर पंजाब …

ग्रीस में जालंधर के दो सगे भाइयों का कत्ल, मारने वाला रिश्तेदारी में लगता था मामा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : विदेश जाकर परिवार की आर्थिक हालत सुधारने का सपना देखने वाले जालंधर …

पंजाब में ठंड का कहर शुरू, 26 नवंबर तक बारिश होने की संभावना

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बता दें कि …

800 पुलिसकर्मियों के पहरे में अमृतपाल सिंह, जल्लूपुर खेड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमृतसर, (PNL) : खडूर साहिब से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल …

ASI इकबाल सिंह हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ज़ीरकपुर होटल में आरोपियों का Encounter

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जीरकपुर स्थित केएमजी होटल में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच …

दिल्ली आए पाकिस्तानी मंत्री, रिश्ते सुधारने की बात की, लेकिन आतंकवाद पर साधी चुप्पी!

 देश विदेश , (PNL) : पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मामलों के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक शंघाई …

जालंधर कैंट : लतीफपुरा में दीपक बाली ने शुरू करवाया सड़क निर्माण कार्य, लोगों में खुशी की लहर

जालंधर कैंट, (PNL) : जालंधर कैंट हलके के वार्ड नंबर 35 के अंतर्गत आते लतीफपुरा …

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

IND vs NZ 1st Test Day 2: राहुल-जायसवाल के अर्धशतकों से भारत का पलटवार, 10 साल बाद न्यूजीलैंड ने देखा ऐसा दिन

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

ईरान पर नए हमले का फैसला जनवरी के बाद करेंगे ट्रंप, बोले- अभी कोई जल्दबाजी नहीं

 देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर से बड़े …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; क्या है आज का रेट

 देश विदेश , (PNL) : सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!