Friday , November 20 2026
Breaking News

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा ऐलान किया है. आम आदमी पार्टी सरकार ने करीब 10 लाख नए लाभार्थियों को राशन कार्ड योजना से जोड़ने की पहल की है. इससे उन परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनके लिए घर का राशन जुटाना भी बड़ी चिंता बना रहता है. सरकार ने साफ किया है कि राशन कार्ड बनवाने के लिए न किसी नेता की सिफारिश चाहिए और न किसी को पैसे देने की जरूरत है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पूरी मुहिम को ‘नो कैश, नो फरमाइश’ का नाम दिया है.

पंजाब सरकार का कहना है कि राशन कार्ड का हक किसी की पहुंच या पहचान से नहीं, बल्कि परिवार की जरूरत और पात्रता से तय होगा. खास बात यह है कि इस मुहिम में दिहाड़ी मजदूरों, दलित परिवारों, विधवा महिलाओं, कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्राथमिकता दी गई है.

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी डिजिटल चयन प्रक्रिया है. जुलाई और अगस्त 2026 में सरकार के पास कुल 19 लाख 25 हजार 942 ऑनलाइन आवेदन पहुंचे. इन आवेदनों की जांच के लिए करीब 20 हजार अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई. अधिकारियों ने घर-घर जाकर परिवारों की जानकारी जांची. इस दौरान जियो-टैग फोटो और समय का डिजिटल रिकॉर्ड भी तैयार किया गया. बिजली की खपत समेत अलग-अलग सरकारी रिकॉर्ड से जानकारी का मिलान किया गया.

सरकार के मुताबिक, पूरी प्रक्रिया का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि सरकारी मदद सही और जरूरतमंद परिवार तक पहुंचे. अब तक विशेष अभियान के तहत 1.79 लाख परिवारों के 5.01 लाख लाभार्थियों का चयन किया गया है. इसके अलावा ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 1.44 लाख परिवारों के करीब 3.9 लाख असंगठित श्रमिक भी योजना से जुड़े हैं. इसके अलावा जिन आवेदनों में छोटी-मोटी गलतियां रह गई हैं, उनकी दोबारा जांच की गई. इससे करीब एक लाख से ज्यादा और लोगों को लाभ मिला. इस तरह करीब 10 लाख लाभार्थियों का चयन हो चुका है.

भगवंत मान सरकार की इस पहल का सीधा संबंध आम परिवारों की रसोई से है. नए पात्र लाभार्थियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत हर महीने प्रति सदस्य पांच किलो मुफ्त गेहूं मिलेगा. इसके साथ पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत मुफ्त राशन किट भी दी जाएगी. इस किट में दो किलो चना दाल, दो किलो चीनी, एक किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी और एक लीटर सरसों का तेल शामिल होगा. सरकार का मकसद है कि जरूरतमंद परिवारों को गेहूं के साथ रसोई की दूसरी जरूरी चीजें भी मिल सकें और घर के खर्च का बोझ कुछ कम हो.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राशन कार्ड बनवाने में सिफारिश और पैसे के पूर्व की अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों के चलन पर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि पहले कई जरूरतमंद परिवार राशन कार्ड के लिए परेशान होते थे, लेकिन अब चयन पात्रता और डिजिटल जांच के आधार पर किया जा रहा है. सरकार ने राशन कार्ड सीधे लाभार्थियों के घरों तक पहुंचाने की घोषणा भी की है, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें.

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच यह फैसला राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आम आदमी पार्टी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और अब खाद्य सुरक्षा से जुड़ी अपनी योजनाओं को जनता के सामने रख रही है.मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में सरकार इन फैसलों को आम लोगों की जिंदगी से जुड़े कामों के तौर पर पेश कर रही है. खासकर गरीब, मजदूर, दलित और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच चुनावी चर्चा का अहम विषय बन सकती है.

सरकार ने उन लोगों के लिए भी रास्ता खुला रखा है, जिनके आवेदन में बिजली मीटर नंबर, पता या दूसरी जानकारी गलत दर्ज हो गई थी. ऐसे आवेदनों की दोबारा जांच की जाएगी. चयनित परिवारों को मोबाइल पर संदेश और सरकारी पत्र के जरिए जानकारी देने की व्यवस्था की गई है. लाभार्थी अपने आवेदन नंबर से स्थिति भी जांच सकेंगे. मुफ्त गेहूं का लाभ लेने के लिए परिवार के सदस्यों को राशन डिपो पर ई-केवाईसी पूरी करनी होगी.

राशन कार्ड का यह फैसला सिर्फ सरकारी आंकड़ों तक सीमित नहीं है. किसी दिहाड़ी मजदूर के लिए महीने का राशन बचत का सहारा बन सकता है, किसी विधवा महिला के लिए रसोई का खर्च कम करेगा. और किसी गरीब परिवार के लिए रोजमर्रा की चिंता घटा सकता है. पंजाब सरकार का कहना है कि उसकी प्राथमिकता ऐसे ही परिवारों को सरकारी मदद से जोड़ना है.

अब इस फैसले की असली परीक्षा यह होगी कि नए राशन कार्ड कितनी जल्दी परिवारों तक पहुंचते हैं और मुफ्त गेहूं व ‘मेरी रसोई’ किट का लाभ कितनी नियमितता से मिलता है. चुनाव से पहले भगवंत मान सरकार ने खाद्य सुरक्षा के मुद्दे पर एक बड़ा कदम घोषित किया है. आने वाले महीनों में इसका जमीनी असर पंजाब की जनता और राजनीतिक बहस, दोनों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

IND vs NZ 1st Test Day 2: राहुल-जायसवाल के अर्धशतकों से भारत का पलटवार, 10 साल बाद न्यूजीलैंड ने देखा ऐसा दिन

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

ईरान पर नए हमले का फैसला जनवरी के बाद करेंगे ट्रंप, बोले- अभी कोई जल्दबाजी नहीं

 देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर से बड़े …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; क्या है आज का रेट

 देश विदेश , (PNL) : सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

अमृतपाल सिंह को लाने असम पहुंची पंजाब पुलिस की टीम, इस दिन आएंगे अमृतसर; दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क (PNL): खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को उनकी दादी के अंतिम संस्कार …

चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचे राजा वड़िंग, मंच पर सचिन पायलट-परगट सिंह भी रहे मौजूद, बोले-फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी

खन्ना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही सियासी गतिविधियों के बीच …

राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से नितिन कोहली और विनीत धीर ने की मुलाकात

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं हलका इंचार्ज नितिन कोहली और …

होर्मुज से तेल की सप्लाई नहीं रुकनी चाहिए, ट्रंप बोले- इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन की सोच एक

देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन …

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज को बाहर करना गलत नहीं, टीम इंडिया के कोच ने Playing XI पर दिया ऐसा गजब बयान

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन टेस्ट में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा इससे ज्यादा सुर्खियां उसकी …

CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर …

हाईकाेर्ट ने पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर लगाई रोक, कैंडिडेट्स की याचिका पर कोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कैंडिडेट्स की तरफ से दायर …

अमृतसर में पुलिस-BSF की बड़ी कार्रवाई: 17.638 किलो हेरोइन और अवैध हथियार किए बरामद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस और सीमा सुरक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!