Monday , August 10 2026
Breaking News

जालंधर की महिला कारोबारी महाकुंभ में साध्वी बनी, बेटे को सौंपा कारोबार, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : प्रयागराज महाकुंभ  का आज 22वां दिन है। 13 जनवरी से अब तक 34.97 करोड़ से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं। वहीं इस बीच पंजाब के जालंधर की रहने वाली एक महिला कारोबारी ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान साध्वी बनने का ऐलान किया है। शहर की सिल्वर हाइट्स कॉलोनी में रहने वाली 50 वर्षीय अनंत गिरि ने महाकुंभ में मौजूद हैं और वहां बच्चों को स्वर योग साधना सिखा रही हैं। स्वामी अनंत गिरि का विवाह 1996 में हुआ था। उनके पति की साल 2012 में किन्हीं कारणों से मौत हो गई थी।

महिला ने अपना सारा कारोबार अपने बेटे संचित चोपड़ा को सौंप दिया है। पति के निधन के बाद उन्होंने अपने पति का व्यवसाय संभाला और एक सफल व्यवसायी बन गईं। जब उनका बेटा संचित 20 वर्ष का हुआ तो उन्होंने पूरा कारोबार उसे सौंप दिया और आध्यात्मिक साधना का मार्ग अपना लिया।

अपने पति की मृत्यु के बाद अनंत गिरि की मुलाकात गुरु स्वामी सत्यस्वरूपानंद से हुई। गुरु जी ने उन्हें अपना आत्मविश्वास बढ़ाने और आध्यात्मिक ज्ञान की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं को पूरी तरह ध्यान और आध्यात्मिक साधना के लिए समर्पित कर दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!