Sunday , October 11 2026
Breaking News

पंजाब के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट होगी बंद, नाराज पेट्रोल डीलर्स ने केंद्र को चिट्‌ठी भेजी, पढ़ें

चंडीगढ़. पंजाब में पेट्रोल पंप जल्द ही फोन पे, गूगल पे और पेटीएम जैसे UPI माध्यम से ₹2,000 से ज्यादा की पेमेंट लेना बंद कर सकते हैं। पंजाब की पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन (PADAP) ने ये चेतावनी दी है। उन्होंने सरकार UPI पेमेंट पर MDR का विरोध किया है। एसोसिएशन का कहना है कि हमें पहले ही कम कमीशन दिया जा रहा, खर्चे भी ज्यादा हैं, ऐसे में यह नया बोझ हम नहीं सह पाएंगे।

अगर पेट्रोल पंपों पर ये पेमेंट बंद हुई तो फिर टू-व्हीलर को छोड़कर कार और बस-ट्रक समेत दूसरे कॉमर्शियल गाड़ी वालों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। खासकर, उनके लिए ज्यादा दिक्कत होगी, जो टंकी फुल करवाकर लॉन्ग रूट पर निकलते हैं। उन्होंने पेट्रोल पंपों के लिए इस फैसले को वापस लेने की मांग करते हुए हड़ताल की भी चेतावनी दी है।

पंजाब में करीब 4,104 पेट्रोल पंप हैं। नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के अगस्त 2026 के आंकड़ों के आधार पर पंजाब के पेट्रोल पंपों पर रोजाना अनुमानित 11 से 12 लाख यूपीआई पेमेंट होते हैं। जिनकी कुल रकम करीब ₹65 से ₹70 करोड़ रोजाना बैठती है।

अनुमान के मुताबिक रोजाना 10 फीसदी लोग ही 2 हजार से अधिक का तेल डलवाते हैं। ऐसे में नई व्यवस्था के तहत ₹5 प्रति लेनदेन के हिसाब से डीलरों को करीब ₹5.5 से ₹6 लाख रोजाना शुल्क देना पड़ सकता है। 30 दिन में यह रकम करीब ₹1.65 से ₹1.80 करोड़ हो सकती है।

पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह दोआबा ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री, वित्त मंत्री और इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम के अधिकारियों से इस मामले में राहत देने की मांग की गई है। डीलरों ने 14 सितंबर को जारी वित्त मंत्रालय की गजट अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा है कि पेट्रोल पंपों पर डिजिटल भुगतान के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगाया जाना चाहिए।

उनका तर्क है कि पेट्रोल-डीजल बेचने पर उन्हें मिलने वाला मार्जिन पहले से ही सीमित है। दूसरी ओर कर्मचारियों की तनख्वाह, बिजली, रखरखाव, सुरक्षा और दूसरे खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर ₹2,000 से ज्यादा के UPI भुगतान पर हर लेनदेन के लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ा तो इसका सीधा असर डीलरों की कमाई पर पड़ेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!