Thursday , November 19 2026
Breaking News

चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचे राजा वड़िंग, मंच पर सचिन पायलट-परगट सिंह भी रहे मौजूद, बोले-फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी

खन्ना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही सियासी गतिविधियों के बीच लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की साइकिल यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए। खन्ना में हुए इस कार्यक्रम में वड़िंग मंच पर सचिन पायलट और पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह के साथ बैठे दिखाई दिए।

कार्यक्रम में पहुंचने से पहले राजा वड़िंग ने अपने अगले राजनीतिक कार्यक्रम का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को लुधियाना के सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से इंसाफ मार्च की शुरुआत की जाएगी। यह मार्च पंजाब के सभी जिलों में पहुंचेगा और विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा।

पत्रकारों से बातचीत में वड़िंग ने टिकटों के बंटवारे को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह अपने साथियों को टिकट दिलाने के लिए हाईकमान के सामने पूरी मजबूती से पक्ष रखेंगे। हालांकि, किसे टिकट मिलना है और किसे नहीं, इसका फैसला राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सचिन पायलट को करना है।

  • साथियों के लिए टिकट की पैरवी करूंगा: राजा वड़िंग ने कहा कि टिकट फाइनल हाईकमान ने करनी हैं। परगट सिंह, प्रताप बाजवा समेत तमाम सीनियर नेता दावेदारों की सूची हाईकमान के पास रखेंगे। मैं अपने साथियों की टिकट की वकालत हाईकमान के सामने मजबूती से करूंगा। टिकट देन न देना राहुल गांधी, खड़गे व सचिन पायलट के हाथ में है।

  • टिकट बंटवारे में राहुल मेरी अच्छे से सुनेंगे: राजा वड़िंग ने कहा कि जब मैं प्रधान था तो मेरी कुछ बंदिशें थी। अब मैं प्रधान नहीं हूं तो अपने साथियों के लिए टिकट की पुरजोर वकालत करूंगा और मुझे विश्वास है कि राहुल गांधी टिकट बंटवारे में मेरी अच्छे से सुनेंगे।

  • पार्टी का हर नेता कार्यक्रम दे रहा है: राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब कांग्रेस लोगों तक पहुंचने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम कर रही है। चन्नी साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं। एक तरफ पार्टी की पंजाब मांगदा इंसाफ मुहिम चल रही है और अब मैं इंसाफ यात्रा निकाल रहा हूं। यह पार्टी का कार्यक्रम है। इसमें सभी लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह मेरा निजी कार्यक्रम नहीं है बल्कि पार्टी का कार्यक्रम है।

  • फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी है: चरणजीत सिंह चन्नी की साइकिल यात्रा के लुधियाना पहुंचने पर उसमें शामिल न होने के सवाल पर राजा वड़िंग ने कहा कि यह हमारी स्ट्रेटर्जी है। जब हम कार्यक्रमों से दूर रहते हैं तो मीडिया उसे प्रमुखता के साथ जगह देती है और कांग्रेस पार्टी के साथ मेरी भी बात होती है। चन्नी ने अभी दो साइकिल यात्राएं और निकालनी हैं। हो सकता है उस यात्रा में मैं उनके साथ ही चलूं।

  • बैकड्रॉप से आशु की फोटो गायब: राजा वड़िंग ने जो इंसाफ मार्च का पोस्टर जारी किया और इसके लिए लुधियाना बचत भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान जो बैकड्रॉप था उसमें लुधियाना के सभी कांग्रेसी नेताओं के फोटो लगे थे लेकिन उसमें भारत भूषण आशु की फोटो गायब थी। इस पर वड़िंग का कहना है कि जिसने बोर्ड बनाया है हो सकता है उनकी आशु के साथ विचारधारा मेल नहीं खाती होगी। इसमें दुश्मनी की कोई बात नहीं

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज से तेल की सप्लाई नहीं रुकनी चाहिए, ट्रंप बोले- इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन की सोच एक

देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन …

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज को बाहर करना गलत नहीं, टीम इंडिया के कोच ने Playing XI पर दिया ऐसा गजब बयान

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन टेस्ट में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा इससे ज्यादा सुर्खियां उसकी …

CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर …

हाईकाेर्ट ने पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर लगाई रोक, कैंडिडेट्स की याचिका पर कोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कैंडिडेट्स की तरफ से दायर …

अमृतसर में पुलिस-BSF की बड़ी कार्रवाई: 17.638 किलो हेरोइन और अवैध हथियार किए बरामद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस और सीमा सुरक्षा …

अमृतपाल की दादी के अंतिम संस्कार से पहले पुलिस को अलर्ट किया गया, एसएसपी जल्लुपुर खेड़ा गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया

अमृतपाल , (PNL) : खदूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर के अंतिम …

8वां वेतन आयोग: सेना में बड़े बदलाव की तैयारी… खत्म होगी ब्रिगेडियर रैंक, रिटायरमेंट उम्र भी बढ़ाने का प्रस्ताव!

न्यूज डेस्क, (PNL) : सेना में अधिकारियों के प्रमोशन सिस्टम और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव …

Patiala: भाखरा नहर पर बना पुल ढह गया, नहर में 2 ट्रक फंस गए; किसी के हताहत होने की खबर नहीं है

पटियाला , (PNL) : आज सुबह पटियाला-संगरूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हादसा हुआ, जहां पासियाना गांव …

चन्नी को अपने ईडी मामलों की चिंता करनी चाहिए – प्रीनीत कौर ने कप्तान की कांग्रेस में वापसी पर बात की, बार-बार अपना फैसला नहीं बदलेंगी

पटियाला , (PNL) : पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के इस बयान पर कि कैप्टन अमरिंदर …

‘मुंगेरी लाल के सपने’ सिर्फ सपने ही रह जाएंगे, मुख्यमंत्री मान ने शाहकोट से विरोधियों पर निशाना साधा

जालंधर , (PNL) : शाहकोट निर्वाचन क्षेत्र के नवान पिंड डोनेवाल में आयोजित “लोक मिलनी” कार्यक्रम …

AAP ने नगर निगम चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की घोषणा की, पटियाला और बाघा पुराना की पूरी सूची देखें

पटियाला , (PNL) : आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में आगामी शहरी स्थानीय निकाय (नगर …

अमृतसर में अब निजी गाड़ियों पर नहीं लगेंगी फ्लैशर लाइटें, हूटर और सायरन बजाने पर भी रोक : DCP संधू

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमृतसर में अब निजी वाहनों पर लाल, नीली और मल्टीकलर फ्लैशर …

लुधियाना : ठग बाबा ने 10 मिनट में गहनों की दुकान लूटी, आशीर्वाद का नाटक करके मौके से हो गया फरार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक ठग ने महज 10 मिनट में एक आभूषण दुकान …

पठानकोट में XUV लूट की घटना के 60 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगे, कार कठूनंगल टोल प्लाजा पर देखी गई, आईजी ने कहा – जल्द ही खुलासा करेंगे

पठानकोट , (PNL)  : पठानकोट के मलिकपुर में बंदूक की नोक पर XUV-500 वाहन लूटे जाने …

बड़ी खबर : भारत ने बनाई बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन, 20 नवंबर को राष्ट्र को होगी समर्पित

न्यूज डेस्क, (PNL) : बर्ड फ्लू के खतरे से निपटने के लिए भारत ने बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!