Monday , September 21 2026
Breaking News

नूरमहल छिंज मेले में पैसों के हिसाब को लेकर विवाद:चेयरमैन और अध्यक्ष में झड़प, गाली-गलौज तक पहुंची बात

जालंधर , (PNL) : नकोदर के नूरमहल में छिंज कमेटी के चेयरमैन और अध्यक्ष के बीच पैसों के हिसाब-किताब को लेकर झड़प हो गई। विवाद लोगों से उगाही गई रकम में कथित घोटाले के आरोप को लेकर शुरू हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौज तक पहुंच गई।कमेटी के कैशियर ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष द्वारा इकट्ठा किया गया कैश किसी भी खर्च में नहीं दिखाया जाता। इस साल पहले इनाम में दी जाने वाली ऑल्टो कार के स्पॉन्सर से अध्यक्ष ने करीब 5 लाख रुपए लिए। इसमें से जीतने वाले को सिर्फ 2 लाख रुपए दिए गए, जबकि बाकी 3 लाख रुपए कहां गए, इसका हिसाब नहीं दिया गया।बता दें कि छिंज कमेटी नूरमहल पहले भी सवालों के घेरे में रही है। लोगों का कहना है कि कुश्ती प्रतियोगिता (छिंज) के सभी इनाम लोगों द्वारा स्पॉन्सर किए जाते हैं। ऐसे में दानदाताओं से इकट्ठा की गई राशि कहां खर्च होती है, इसका हिसाब नहीं मिलता।

बात इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौज तक पहुंच गई।

बात इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौज तक पहुंच गई।

कैशियर का आरोप- उगाही के लिए करते हैं पुरानी रसीदों का इस्तेमाल कैशियर ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष लोगों से पैसे इकट्ठा करने के लिए पुरानी रसीदों की कॉपी इस्तेमाल करते हैं। इनका कमेटी के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसी मुद्दे पर रविवार को छिंज मैदान में अध्यक्ष और चेयरमैन आमने-सामने आ गए। उनकी बातचीत गाली-गलौज तक पहुंच गई।

चेयरमैन बोले- छिंज को धंधा बनाना बर्दाश्त नहीं करेंगे चेयरमैन सुरिंदर शर्मा ने कहा कि प्रधान ने लखदाता के नाम पर हो रहे इस खेल को धंधा बना लिया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रधान को हटाने की मांग की। लोगों ने सरकार से मांग की है कि कमेटी से लोगों की मेहनत के पैसे का हिसाब लिया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। प्रधान ने चेयरमैन को गालियां दीं। वहां मौजूद लोगों ने इस पर आपत्ति जताई, क्योंकि चेयरमैन कमेटी के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ नागरिक हैं।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा:ड्राइवर की आंखों में पड़ी तेज लाइट, वाहन का अगला हिस्सा पिचका; इंजन-मशीनरी बिखरी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। …

करतारपुर कॉरिडोर खोलने को जीरो लाइन पर अरदास:भारत-पाक की सिख संगत करेगी प्रार्थना, अमृतसर से जत्थेदार गड़गज्ज भी पहुंचेंगे

अमृतसर , (PNL) : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द खोलने की मांग को लेकर आज …

लुधियाना में नहर किनारे मिली लाश का केस अनसुलझा:3 दिन बाद भी महिला की पहचान नहीं, पेट-गर्दन पर धारदार हथियार के वार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नहर किनारे मिली महिला की लाश की तीन दिन बाद …

जालंधर में नाके पर फायरिंग करने के मामले आरोपी गिरफ्तार:3 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 5 अवैध पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिशनरेट पुलिस ने नाके पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर …

कनाडा में ₹102 करोड़ के लिए 2 गुरुद्वारे गिरवी रखे:कर्ज नहीं लौटाया, कोर्ट ने बेचने पर रोक लगाई; पंजाबी मूल के पूर्व सांसद शक के घेरे में

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के 2 गुरुद्वारे लोन के लिए गिरवी रख दिए गए। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!