CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया
Punjab News Live -PNL
November 19, 2026
चंडीगढ़, ताजा खबर, देश विदेश, पंजाब
न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर कहा कि दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का कोई हाथ नहीं है… बहुत पहले से पंजाब को बदनाम किया जा रहा है… अभी शिवराज चौहानजी ने भी कहा है कि पंजाब के किसानों का कोई इसमें रोल नहीं है… अभी हमने फसल काटी भी नहीं है.. आग लगानी तो फसल काटने के बाद होती है ना… पंजाब का धुआं दिल्ली तब पहुंचेगा जब नॉर्थ टू वेस्ट कम से कम 100 किलोमीटर की स्पीड पर हवा चलेगी… जो कि कभी हो ही नहीं सकता… नॉर्थ टू वेस्ट हवा चलती नहीं… रेरेस्ट ऑफ रेयर केस में चलती है.
पराली जलाने पर सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘ये पूरे नॉर्थ इंडिया की प्रॉब्लम है… इसके लिए प्रधानमंत्रीजी को नॉर्थ इंडिया के सभी मुख्यमंत्रियों को बुलाना चाहिए… यूपी के मुख्यमंत्री को बुला लें… हरियाणा के मुख्यमंत्री को बुला लें, दिल्ली के मुख्यमंत्री को बुला लें, मुझे बुला लें… राजस्थान के मुख्यमंत्री को बुलाएं… और बैठ कर इसका कोई हल बताएं… अब प्रधामंत्रीजी इतने बड़े-बड़े देशों के युद्ध जंग रुकवा देते हैं.. धुआं नहीं रुकवा सकते वो? इतने बड़े-बड़े मसले हल करते हैं तो ये धुएं का मसला हल नहीं कर सकते? दीपावली वाले दिन क्या AAP के वर्कर जानबूझकर पराली को आग लगा रहे थे.’
सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘पंजाब में पराली की जो समस्या है उसका समाधान निकाल जा चुका है… हरियाणा में पराली नहीं है क्या.. हरियाणा का चावल हरे रंग का है… हरियाणा तो बिल्कुल सटा हुआ है ना दिल्ली के साथ… वहां की पराली की बात क्यों नहीं करते? पंजाब तो फिर भी 350 किलोमीटर है… हरियाणा में भी बिल्कुल सेम खेती होती है.. पहले पंजाब और हरियाणा इकट्ठे ही होते थे… हम चावल दे रहे हैं सेंट्रल पूल को… जब चावल दे रहे हैं तो साथ में पराली नहीं आएगी? तो पराली के लिए सिर्फ पंजाब को बदनाम किया जा रहा है.. इसको हम बिल्कुल नहीं मानने वाले.’