Sunday , October 11 2026
Breaking News

‘गारंटियों से ज्यादा काम किया’ लुधियाना से AAP का 2027 चुनावी बिगुल, CM मान ने जारी किया चुनावी पंपलेट

लुधियाना, (PNL) : पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी ने शनिवार को लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम से अपने चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां पार्टी का चुनावी पंपलेट जारी किया और सरकार के कामकाज को जनता तक पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान जनता से जितनी गारंटियां की थीं, सरकार ने उससे ज्यादा काम किया है। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान और सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) का भी जिक्र किया। मान के मुताबिक SSF के जरिए हर साल करीब 2700 लोगों की जान बचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी इसकी सराहना कर चुके हैं।

इससे पहले AAP के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की एजेंसियों के जरिए सरकार के काम में रुकावट डालने की कोशिश की गई, लेकिन पंजाब की सरकार अपना काम करती रही।

20 सितंबर से घर-घर पहुंचेगा AAP का अभियान

AAP ने 20 सितंबर से पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर डोर-टू-डोर अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद अपनी विधानसभा सीट धूरी से इस अभियान में शामिल होंगे। पार्टी के मुताबिक बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार के कामकाज और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे।

पार्टी के अनुसार पंजाब में कुल 25,332 बूथ हैं और करीब 2.68 लाख बूथ कमेटी सदस्य व कार्यकर्ता इस अभियान का हिस्सा बनेंगे। यह अभियान करीब एक महीने तक चलाया जाएगा।

2.68 लाख कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारने की तैयारी

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पार्टी के 2.68 लाख बूथ सदस्य सरकार के काम को घर-घर तक पहुंचाएंगे। इसके साथ ही लोगों की समस्याओं और मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने पर भी जोर दिया जाएगा।

AAP नेताओं ने दावा किया कि पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल में ऐसे कई काम किए हैं, जो उनके मुताबिक पिछले 75 वर्षों में नहीं हुए। आगामी चुनाव में पार्टी इन्हीं कामों और सरकार के रिपोर्ट कार्ड को जनता के सामने रखने की रणनीति पर आगे बढ़ेगी।

चुनाव से पहले तेज होगी AAP की ग्राउंड पॉलिटिक्स

AAP का यह अभियान ऐसे समय शुरू हो रहा है जब पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। पार्टी का फोकस अब बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और सरकार के कामकाज को सीधे लोगों तक पहुंचाने पर है।

20 सितंबर से शुरू होने वाला डोर-टू-डोर अभियान इसी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। इसके जरिए पार्टी कार्यकर्ता पंजाब के हर बूथ और हर इलाके में पहुंचकर सरकार के कामों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!