पंजाब के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत की श्रद्धांजलि सभा और रस्म पगड़ी 20 सितंबर को
Punjab News Live -PNL
September 19, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL): पंजाब के पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता चुन्नी लाल भगत का 10 सितंबर 2026 को निधन हो गया था। उनकी आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी का आयोजन 20 सितंबर, रविवार को किया जा रहा है।
परिवार की ओर से जारी सूचना के अनुसार श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी। कार्यक्रम का आयोजन M.S फार्म, बस्ती पीर दाद, लेदर कॉम्प्लेक्स रोड, जालंधर में किया जाएगा।
इस मौके पर स्वर्गीय चून्नी लाल भगत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों के पहुंचने की संभावना है।
परिवार की ओर से जारी शोक संदेश में उनके पुत्रों, पुत्रवधुओं, पुत्रियों, दामादों तथा पौत्र-पौत्रियों की ओर से श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की गई है। परिवार की ओर से महिंदर भगत, कैबिनेट मंत्री पंजाब सहित समस्त भगत परिवार ने शोक व्यक्त किया है।