Sunday , September 20 2026
Breaking News

पंजाब सरकार ने निखिल अरोड़ा को बनाया Khatri Arora Welfare Board का जालंधर सेंट्रल का चेयरमैन

जालंधर, (PNL) : पंजाब सरकार ने आम आदमी पार्टी के नेता निखिल अरोड़ा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए Khatri Arora Welfare Board का जालंधर सेंट्रल का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों और समाज के लोगों में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर निखिल अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और विश्वास की बदौलत उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

निखिल अरोड़ा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि Khatri Arora Welfare Board के माध्यम से समाज के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे तथा खत्री-अरोड़ा बिरादरी का नाम और सम्मान और अधिक ऊंचा करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए भी वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!