Monday , August 31 2026
Breaking News

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने लोक मिलनी में लोगों की समस्याएं सुनीं, मौके पर समाधान के दिए निर्देश

जालंधर, (PNL) : पंजाब सरकार द्वारा आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 49 में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी अपनी शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे, जिनका मंत्री ने गंभीरता से संज्ञान लिया तथा संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोक मिलनी का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को बिना किसी देरी के सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ उनकी रोजमर्रा की समस्याओं का भी समयबद्ध समाधान कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ लोगों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है और जनता की सेवा ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं सुझावों को बिना किसी संकोच के सरकार तक पहुंचाएं, ताकि उनका शीघ्र समाधान किया जा सके। कार्यक्रम में वार्ड इंचार्ज कमलजीत सिंह भाटिया सहित आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!