Sunday , September 20 2026
Breaking News

बड़ी खबर : अमृतसर में 22 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े तार, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : थाना लोपोके पुलिस ने 3 किलो 29 ग्राम हेरोइन सहित एक तस्कर को अरेस्ट किया है। यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। इस मामले में हरप्रीत सिंह निवासी गांव नूरपुर, तहसील लोपोके जिला अमृतसर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत करीब 22 लाख आंकी गई है।

पुलिस ने सूचना के आधार पर किया एक्शन

पुलिस के अनुसार, टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में मेन जीटी रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि हरप्रीत सिंह पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में है। सूचना में यह भी बताया गया कि भारत-पाक सीमा के अटारी क्षेत्र में ड्रोन और अन्य माध्यमों से भेजी जा रही हेरोइन की बड़ी खेपों से उसका संबंध है।

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 किलो 29 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और एक हजार रुपए भारतीय मुद्रा भी बरामद हुई है।

अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी

फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था, पाकिस्तान स्थित तस्करों से उसका संबंध कैसे बना और अब तक वह कितनी बार ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन की खेपों की सप्लाई में शामिल रहा है।

पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

अमृतसर में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद; अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी मिली

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!