Thursday , August 6 2026
Breaking News

जसदीप सिंह अब नहीं पहन सकेगा निहंग बाणा, ककार उतारकर बुड्‌ढा दल को सौंपे; धार्मिक सजा पूरी नहीं की, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में अश्लील फोटो वायरल होने से सुर्खियों में आए निहंग जसदीप सिंह अब निहंग बाणा नहीं पहन सकेंगे। निहंग जसदीप ने बुड्‌ढा दल की धार्मिक सजा बीच में ही छोड़ दी। यही नहीं, अपने ककार तक उतारकर बुड्‌ढा दल को सौंप दिए। इसके बाद बुड्‌ढा दल के प्रवक्ता ने ऐलान किया कि जसदीप अब कभी निहंग बाणा या दुमाला धारण नहीं कर सकेंगे।

उन्होंने दूसरी निहंग जत्थेबंदियों से भी अपील की कि जसदीप को अब अमृतपान न कराया जाए। इस पूरे घटनाक्रम का अब वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बुड्‌ढा दल के प्रवक्ता ने कहा कि जसदीप ने मर्जी से ककार उतारे हैं। जसदीप तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने उत्तराखंड में निहंगों का मोर्चा लगाया था। वहां कुछ निहंगों की लोकल लोगों से लड़ाई हो गई थी।

इसके बाद मोहाली में जब जसदीप का सम्मान किया जाने लगा तो उसी दौरान निहंग विक्की थॉमस ने जसदीप की फोटो वायरल कर दी। जिसमें जसदीप दूसरे निहंग के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे थे। बुड्‌ढा दल की तरफ से निहंग विक्की थॉमस को भी घोड़े की लीद उठाने की सजा दी जा चुकी है।

इस वीडियो में जसदीप ने निहंग वेश की जगह साधारण कपड़े पहने हैं। इस दौरान बुड्‌ढा दल के निहंग जसदीप की तरफ इशारा करके कहते हैं- आज के बाद यह बाणा (निहंग वेश) नहीं पहन सकता, क्योंकि इसने अपने ककार खुद उतारकर रख दिए हैं। बुढ्ढा दल ने सिर्फ इसे बाणा पहनने और दुमाला सजाने से मना किया था कि फिलहाल तुम बाणा और दुमाला नहीं पहनोगे।

निहंग ने आगे कहा- इसे ककार उतारने के लिए हमने कभी नहीं कहा था। ये गुरु महाराज की दी हुई निशानियां थीं। लेकिन आज यह खुद यहां आया और अपने ककार स्वयं उतारकर रख दिए। अपना बाणा भी उतार दिया। आप इससे ही पूछ लीजिए। बताओ, जो भी कहना है।

इसके बाद टी-शर्ट पहनकर आए जसदीप सिंह ने कहा- हां जी, हमने अपने ककार स्वयं उतारकर वापस कर दिए हैं। आगे से हमारे साथ में यदि किसी भी तरह की कोई बात होती है या किसी भी सिंह के साथ कोई मामला होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा सेशंस कोर्ट का फैसला

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने आज गुरुवार को मापुसा …

Donald Trump की सुरक्षा में बड़ी चूक, जेट से टकराने से बचा US राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हवाई सुरक्षा में बड़ी चूक …

अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की मौत, सड़क हादसे में गई जान

न्यूज डेस्क, (PNL) : अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में …

चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, पानी की बौछारें चलाईं:पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, टेबल एजेंडे पर गर्वनर हाउस कूच की कोशिश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ नगर निगम की 363वीं जनरल हाउस बैठक में 227 करोड़ रुपए …

अमृृतसर केंद्रीय जेल फताहपुर की सुरक्षा पर सवाल:11 मोबाइल और भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान बरामद, जांच जारी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर की केंद्रीय जेल फताहपुर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!