Sunday , October 11 2026
Breaking News

नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस श्री आनंदपुर साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा – हरजोत बैंस

चंडीगढ़, (PNL) : हिंद की चादर नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोहों के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में श्रद्धालुओं और संगत की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएंगे, जिसके लिए गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब और कीरतपुर साहिब का चौतरफा विकास करवाया जाएगा।

इन विचारों का प्रकटावा स. हरजोत सिंह बैंस, कैबिनेट मंत्री, शिक्षा और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब ने आज डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, रूपनगर में जिले के सभी अधिकारियों की शहीदी समारोहों संबंधी रखी एक विशेष बैठक के मौके पर किया।

उन्होंने कहा कि शहीदी समारोह नवंबर महीने में आयोजित होंगे और पंजाब सरकार द्वारा इन समारोहों को बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा, जबकि इस पवित्र अवसर पर देश-विदेश से लाखों संगतें शहीदी समारोहों में पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोहों के दौरान सेवा करने का मौका मिला है, जिसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को सेवा की भावना से अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभानी चाहिए और समारोहों की समग्र रूपरेखा के अनुसार प्रबंध किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधा के लिए पंजाब सरकार द्वारा टेंट सिटी का प्रबंध किया जाएगा, जहां श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी और बेहतर आवाजाही सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि शहीदी दिवस के समारोहों के दौरान विरासत-ए-खालसा में लाइट एंड साउंड शो का प्रबंध किया जाएगा, जिसके माध्यम से आज की पीढ़ी को अपने धर्म और इतिहास की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के शो ड्रोन के माध्यम से विश्व स्तरीय तकनीक से किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस से पहले गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब को पूर्ण रूप से व्हाइट सिटी के रूप में परिवर्तित किया जाएगा और भविष्य में जो भी इमारतें बनेंगी, उनके लिए यह नियम तय किए जाएंगे कि उन इमारतों का रंग सफेद हो।

स. बैंस ने कहा कि श्री आनंदपुर में भाई जैता जी की यादगार 5 सितंबर तक पूर्ण की जाएगी और भाई जैता जी/बाबा जीवन सिंह जी शहीद की यादगार को उनके जन्म दिवस के अवसर पर संगत को समर्पित किया जाएगा। नेचर पार्क का समय सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक बढ़ाया जाएगा और विरासत-ए-खालसा की लाइब्रेरी शाम 7:30 बजे तक खोली जाएगी। श्री आनंदपुर साहिब में दस्तार म्यूजियम का निर्माण करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस पवित्र दिवस को ध्यान में रखते हुए श्रद्धा भावना से श्री आनंदपुर साहिब/कीरतपुर साहिब और इसके आसपास के इलाके में हरियाली को और तेजी से बढ़ाया जाएगा और 3.50 लाख पौधे लगाने का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि तख्त श्री केसगढ़ साहिब को जाने वाले वीआईपी रोड का नाम साहिबजादा जुझार सिंह मार्ग रखा जाएगा और इस मार्ग का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि श्री आनंदपुर साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है, इसलिए गुरु नगरी में एक बहुमंजिला वाहन पार्किंग का निर्माण भी करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री आनंदपुर साहिब और कीरतपुर साहिब में स्थायी रूप से अल्ट्रा-मॉडर्न बाथरूम बनाए जाएंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!