Monday , August 10 2026
Breaking News

पटियाला पहुंचे कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने की पंजाब की तारीफ, धान की सीधी बिजाई माॅडल को बताया शानदार, पढ़ें

पटियाला, (PNL) : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर पटियाला पहुंचे। राजपुरा में उन्होंने किसान चौपाल में किसानों से संवाद किया और ट्रैक्टर चलाया।

अपने दाैरे के दाैरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल संकट पर बड़ा बयान दिया। चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार सिंधु जल समझौते का एक बेहतर विकल्प देख रही है। केंद्र सरकार सिंधु जल समझौते को रद्द कर सिंधु झेलम व चेनाब का पानी पंजाब और हरियाणा को देने के लिए नए प्रस्ताव बनाने का पूरा प्रयास कर रही है। चौहान ने कहा कि पंजाब में भू जल स्तर नीचे जा चुका है और प्रदेश के कई इलाके डार्क जोन में जा चुके हैं ऐसे में पानी की समस्या की आपूर्ति के लिए सिंधु जल समझौता एक बेहतर विकल्प है।

चौहान ने पंजाब के किसानों द्वारा धान की सीधी बिजाई को देश का बेहतर मॉडल माना । केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि देश के हर राज्य के किसानों को पंजाब के किसानों से सीख लेते हुए धन की सीधी बिजाई कर न केवल पानी की बचत करनी चाहिए बल्कि अन्य फसलों की पैदावार पर भी ध्यान देना चाहिए।

राजपुरा के किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के लिए अतिरिक्त फंड की मांग की ताकि एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी किसानों की पैदावार को बढ़ाने और फसल विविधीकरण की ओर उन्हें ले जाने के लिए नए कृषि शोध कर खेती के नए विकल्प उन्हें मुहैया करा सके।

किसानों से बातचीत के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बैठकों में अक्सर लोग भाषण देकर चले जाते हैं जबकि इस तरह किसानों के बीच जाकर चौपाल में हिस्सा लेकर खेती बाड़ी से जुड़ी जमीनी समस्याओं और किसानों को आने वाली दिक्कतों का पता चलता है। कृषि मंत्री ने कहा कि वह इस प्रकार के चौपाल में आगे भी हिस्सा लेते रहेंगे और पंजाब के किसानों की समस्याओं पर उसे सीधा संपर्क करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : 95 लाख की लागत से संवरेगी पुलिस लाइन की सड़कें, नितिन कोहली ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पुलिस लाइन में नई सड़कों के …

पंजाब पुलिस के ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान ने संगठित अपराध के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई के 200 दिन पूरे किए ; 1.09 लाख से अधिक छापेमारियाँ कीं, 1,532 घोषित अपराधी गिरफ़्तार किए

मोहाली, (PNL) : पंजाब पुलिस का प्रमुख एंटी-गैंगस्टर अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ संगठित अपराध के …

मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार

मोहाली, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार को मोहाली में प्रसिद्ध नाटक …

सरकार बनी तो पंजाब में रेत मिलेगी फ्री, कांग्रेस की पहली गारंटी, वड़िंग ने किया ऐलान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम लोगों के लिए …

बड़ी खबर : पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की रिहाई को लेकर भगवंत मान ने गवर्नर को लिखा पत्र, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!