Sunday , November 1 2026
Breaking News

पंजाब के CM भगवंत मान ने UPSC क्लीयर करने वाले 26 स्टूडेंट्स के साथ की मुलाकात, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संघ लोक सेवा आयोग (यू पी एस सी) द्वारा चयनित राज्य के 26 उम्मीदवारों को देशभर में पंजाब की समृद्ध संस्कृति और विरासत के “ब्रांड एंबेसडर” के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

आज यहां अपने सरकारी निवास पर नव-चयनित 26 अधिकारियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि इसका श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन को जाता है। उन्होंने कहा कि अब जब ये उम्मीदवार चयनित हो चुके हैं, तो इन्हें योग्यता के आधार पर कैडर आवंटित किया जाएगा और मेरिट के अनुसार नियुक्तियां की जाएंगी।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि चाहे इनकी तैनाती देश के किसी भी हिस्से में हो, वे अपने काम से पंजाब की खुशबू ज़रूर फैलाएं।

उन्होंने कहा कि पंजाबी अपने परिश्रम, अनुकूलनशीलता और नवीन दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने कर्तव्यों को पूरी लगन, ईमानदारी और पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ निभाएं और अपने राज्य की छाप अवश्य छोड़ें।

भगवंत मान ने कहा कि इन युवाओं की नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नया जोश आएगा, जिससे देश के विकास को गति मिलेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि ये नव-नियुक्त अधिकारी देश को गौरवशाली शिखर तक पहुंचाएंगे।

यू पी एस सी परीक्षा की सफलता पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार 5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 14,627 मेन्स के लिए और 2845 इंटरव्यू के लिए चयनित हुए। अंततः 1009 उम्मीदवारों का अंतिम चयन हुआ, जिनमें से 26 पंजाब राज्य से हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से योग्यता और मेरिट के आधार पर हुआ है। परीक्षा से लेकर नियुक्तियों तक की समस्त प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरी की गई।

मुख्यमंत्री ने इन नव-नियुक्त अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सरकार की नीतियों और योजनाओं को ज़मीन पर उतारने और समाज की सेवा को समर्पित भाव से निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निकट भविष्य में उन्हें हरसंभव सहयोग और समर्थन प्रदान किया जाएगा, जिससे वे और अधिक दक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. रवि भगत, विशेष प्रमुख सचिव कुमार अमित तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होते ही AAP में बगावत, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

पटियाला, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को आगामी पंजाब …

जालंधर में भीषण सड़क दुर्घटना, दो दोस्तों की मौत; वे जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे

जालंधर ,(PNL) : जालंधर में कल देर रात एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो युवकों की …

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़, (PNL) : छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य …

मोहाली स्टेडियम तैयार : “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी के लिए सभी इंतजाम पूरे हैं”: नितिन कोहली

मोहाली, (PNL) : हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने …

जालंधर : उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मेयर विनीत धीर

जालंधर, (PNL) : शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर …

भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी …

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!