Sunday , October 11 2026
Breaking News

Donald Trump की सुरक्षा में बड़ी चूक, जेट से टकराने से बचा US राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हवाई सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. मामले की जांच भी शुरू हो गई है. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) इस हवाई ‘सुरक्षा घटना’ की जांच में जुट गया है. राष्ट्रपति का मरीन वन हेलिकॉप्टर वाशिंगटन DC के ऊपर एक-दूसरे विमान के बेहद करीब आ गया था, और यह नियमों के अनुसार सही नहीं था. कहा जा रहा है कि मंगलवार दोपहर जब राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर मिलिट्री हेलिकॉप्टर ने व्हाइट हाउस से उड़ान भरी, तो एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) गलती से उत्तरी वर्जीनिया के रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल उड़ानों को रोकने में नाकाम रहे.

उड़ान के दौरान लॉस ऑफ सेपरेशन

समाचार एजेंसी रॉयटर्स को एक सूत्र ने बताया कि उड़ान के दौरान ‘दूरी कम होने’ (लॉस ऑफ सेपरेशन) की एक घटना हुई, जिसमें हेलिकॉप्टर और फ्लोरिडा जा रहा एक पैसेंजर जेट, जो कुछ समय पहले ही उड़ा था, नियमों में तय सीमा से अधिक करीब आ गए. हालांकि दोनों विमान आपस में टकराने की स्थिति में नहीं दिख रहे थे. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने जारी एक बयान में बताया कि वह “मरीन वन की सुरक्षा से जुड़ी एक घटना की जांच कर रहा है, लेकिन ऐसा नहीं लगता कि यह कोई खतरनाक स्थिति थी या विमान आपस में टकराने वाले थे.”

राष्ट्रपति को कोई खतरा नहींः कुश देसाई

दूसरी ओर, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने वॉल स्ट्रीट जर्नल से कहा, “मरीन वन की उड़ानें दुनिया के कुछ बेहतरीन पायलट उड़ाते हैं, और राष्ट्रपति को किसी भी समय कोई खतरा नहीं था.” हालांकि 2 विमानों के बेहद करीब आ जाने की यह घटना पिछले साल जनवरी में देश की राजधानी के ऊपर एक कमर्शियल एयरलाइनर और सेना के ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर के बीच हुई टक्कर के बाद दूरी से जुड़े नियमों को सख्त किए जाने के बाद हुई है. तब उस हादसे में 67 लोगों की मौत हो गई थी. सरकार ने उस घटना को लेकर लापरवाही की बात स्वीकार ली थी. यह हवाई हादसा पिछले 2 दशकों से भी अधिक समय में अमेरिकी धरती पर हुआ सबसे घातक हादसा था.

क्या कहता है नियम, कितने मील का गैप जरूरी

अब मंगलवार की इस ताजा घटना में अमेरिकी विमानन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. मंगलवार की घटना में शामिल विमान एम्ब्रेयर E170 जेट था, जिसे अमेरिकन एयरलाइंस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनवॉय एयर (Envoy Air) ने फ्लाइट 3742 के तौर पर पेन्साकोला के लिए उड़ाया था. ट्रैकिंग वेबसाइट Flightaware के अनुसार, यह विमान मंगलवार को दोपहर 2:18 बजे रीगन नेशनल पर अपने गेट से निकला, लेकिन इसने तय समय से 34 मिनट की देरी से उड़ान भरी थी और फ्लाइट 16 मिनट बाद दोपहर 2:34 बजे हवा में थी. एक पूल रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप को जॉइंट बेस एंड्रयूज ले जाने और फिर वहां से लॉस एंजिल्स की उड़ान के लिए मरीन वन ने दोपहर 2:33 बजे व्हाइट हाउस के पास एलिप्स (Ellipse) से उड़ान भरी. पिछले साल हुए हादसे के बाद लागू किए गए FAA के नए नियमों के अनुसार, एयरपोर्ट्स के आस-पास विमानों के बीच कम से कम 1.5 मील की क्षैतिज यानी होरिजोंटल (Horizontal) और 500 फीट की ऊर्ध्वाधर यानी वर्टीकल (Vertical) दूरी बनाए रखना जरूरी है.

करीब आने के बावजूद टकराने की स्थिति में नहीं

सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि ऐसा लगता है कि मरीन वन और दूसरे विमान के बीच यह तय दूरी नहीं बनी रह सकी थी. हालांकि यह भी है कि इस दौरान दोनों विमान एक-दूसरे के करीब नहीं आ रहे थे. मरीन वन और एनवॉय जेट ने बिना किसी बाधा के अपनी यात्रा जारी रखी. एम्ब्रेयर विमान 2 घंटे 16 मिनट लंबे सफर के बाद स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:33 बजे पेन्साकोला में लैंड कर गया.

एक तीसरा विमान भी बेहद करीब आ गया था

रॉयटर्स को अपने सूत्रों से पता चला, जिन्होंने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि FAA इस घटना की जांच के लिए एक सुरक्षा समीक्षा टीम बनाने की योजना बना रहा है. एक सूत्र ने बताया कि घटना के समय एक तीसरा विमान, नॉर्थ कैरोलिना के रैले-डरहम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वाशिंगटन DC जाने वाली रीजनल फ्लाइट ‘रिपब्लिक 4700’—रीगन नेशनल एयरपोर्ट से महज 3 मील (5 किमी) की दूरी पर था. इसे दोपहर 2:52 बजे लैंड करने से पहले हवा में ही चक्कर लगाने का निर्देश दिया गया था. ‘फ्लाइटअवेयर’ ट्रैकिंग से भी इसकी पुष्टि हुई. पिछले साल हवा में हुए विमान हादसे के बाद FAA ने रीगन नेशनल एयरपोर्ट के आस-पास हेलीकॉप्टर उड़ानों पर स्थायी प्रतिबंध लगा दिए थे. दिसंबर में, पीड़ितों में से एक परिवार की ओर से दायर मुकदमे के जवाब में अमेरिकी सरकार ने माना कि हादसे में FAA और सेना की चूक की भूमिका रही थी.सरकार ने कहा, “अमेरिका मानता है कि केस करने वालों के प्रति उसकी देखभाल की जिम्मेदारी थी, जिसका उसने उल्लंघन किया, और इस तरह सीधे तौर पर यह दुखद हादसा हो गया.”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!