Sunday , September 20 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : पंजाब की राजनीति में बड़ा ट्विस्ट! PM मोदी से सुखबीर बादल ने की मुलाकात, गठबंधन के संकेत!

नई दिल्ली/चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बैठक के बाद पंजाब के राजनीतिक गलियारों में भाजपा और अकाली दल के बीच दोबारा गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि ये मुलाकात संसद भवन में हुई है।

हालांकि दोनों नेताओं की मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे आगामी चुनावों और पंजाब की बदलती सियासी परिस्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि कृषि कानूनों के मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल ने वर्ष 2020 में भाजपा से अपना दशकों पुराना गठबंधन तोड़ दिया था। इसके बाद दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ते रहे। अब प्रधानमंत्री मोदी और सुखबीर सिंह बादल की मुलाकात ने एक बार फिर दोनों दलों के बीच राजनीतिक नजदीकियों की अटकलों को हवा दे दी है।

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इस बैठक को अहम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में भाजपा और अकाली दल के रिश्तों को लेकर तस्वीर और साफ हो सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!