Sunday , September 20 2026
Breaking News

कैप्टन की कांग्रेस में होगी वापसी? राहुल गांधी ने अमरिंदर सिंह की तारीफ की, बोले-मेरे फेवरेट लीडर है…

चंडीगढ़ (PNL) : पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक बयान सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ गया है। दिल्ली में आयोजित ‘जेन-जी’ संवाद कार्यक्रम के दौरान जब राहुल गांधी से पूछा गया कि बीजेपी में उनका पसंदीदा नेता कौन है, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया।

राहुल गांधी ने कहा, “कैप्टन अमरिंदर सिंह… डेफिनेटली। मैं उनके साथ आसानी से घुल-मिल जाता हूं। वह बेहद कूल इंसान हैं और मिलिट्री हिस्ट्री के गहरे जानकार हैं। इसलिए मैं उन्हें पसंद करता हूं।” इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “हैलो अंकल अमरिंदर…”

राहुल गांधी ने इस बातचीत का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया। वीडियो सामने आते ही पंजाब की राजनीति में कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में संभावित वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

दरअसल, कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले भी सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि उन्हें कांग्रेस की कमी महसूस होती है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस उनके लिए एक परिवार की तरह थी, जहां राहुल गांधी से बात करना आसान था। वहीं भाजपा में उन्हें वैसा माहौल महसूस नहीं हुआ। कैप्टन ने यह भी बताया था कि उनके चचेरे भाई के निधन पर राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से शोक संदेश भेजा था, जबकि भाजपा की ओर से किसी ने संपर्क नहीं किया।

राहुल गांधी की ओर से खुले मंच पर कैप्टन की तारीफ किए जाने के बाद अब राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि क्या कांग्रेस नेतृत्व पंजाब में संगठनात्मक विवाद खत्म करने के लिए कोई बड़ा कदम उठा सकता है। माना जा रहा है कि यदि पार्टी राज्य में नया राजनीतिक समीकरण बनाती है, तो कैप्टन अमरिंदर सिंह की भूमिका भी चर्चा का विषय बन सकती है।

गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पंजाब में दो बार सरकार बना चुकी है। वहीं हाल ही में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी संकेत दिए थे कि एक सप्ताह के भीतर पार्टी की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, अन्यथा राहुल गांधी स्वयं कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। ऐसे में राहुल गांधी का यह बयान पंजाब की राजनीति में नई अटकलों को हवा दे रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

अमृतसर में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद; अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी मिली

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!