Sunday , October 11 2026
Breaking News

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुद्वारा जोतीसर साहिब में माथा टेका, बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने का बल बख्शने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया

संगरूर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज गांव खुराना स्थित गुरुद्वारा जोतीसर साहिब में संगत के साथ अरदास में शामिल होकर जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम-2026 को लागू करने का बल बख्शने के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि यह सख्त कानून बनने से पंथ काफी राहत और संतुष्टि महसूस कर रहा है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने की हिम्मत न करे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देशवासी सब देख रहे हैं कि कैसे भारत के फैसले व्हाइट हाउस से लिए जा रहे हैं और कैसे केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए किया जा रहा है। यह कहते हुए कि पंजाबी कभी भी दबाव की चालों के आगे नहीं झुके हैं और न ही कभी झुकेंगे, उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब के लोग लोकतंत्र की आवाज को दबाने की हर कोशिश का उचित जवाब देंगे।

अपने एक्स हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि “मुझे आज ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री जोतीसर साहिब (छठवीं पातशाही) में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के अवसर पर शामिल होकर माथा टेकने का सौभाग्य मिला। मीरी-पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के इस पवित्र स्थान पर नतमस्तक होकर मैंने बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाकर सेवा करने का बल बख्शने के लिए गुरु साहिब का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मैंने पंजाब की चढ़ती कला, सर्वत्त के भले और सूबे को एक बार फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने की क्षमता और समझ बख्शने का आशीर्वाद मांगा और अरदास की कि गुरु साहिब सब पर अपनी कृपा बनाए रखें।”

संगत में मौजूदगी दर्ज कराने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब भर की समस्त सिख संगत ऐतिहासिक कानून, जो श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं पर रोक लगाएगा, के पारित होने पर खुशी और संतुष्टि व्यक्त कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर का शुक्रिया अदा करने के लिए आज ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया और वे संगत के साथ अरदास में शामिल होने के लिए यहां आए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून लागू होने के बाद पंजाब के लोग सूबे के कोने-कोने में धन्यवाद समारोह करवा रहे हैं क्योंकि यह कानून लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रोजाना कई निमंत्रण मिल रहे हैं। उन्होंने कहा “सर्वशक्तिमान ईश्वर ने मुझे जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम-2026, जो बेअदबी के लिए सख्त सजा का प्रावधान करता है, लागू करने का अवसर देकर मानवता की सेवा की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।” उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पारित यह कानून यह सुनिश्चित करेगा कि अब भविष्य में कोई भी बेअदबी जैसा अक्षम्य अपराध करने की हिम्मत न करे।

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की मान-मर्यादा और सम्मान को बनाए रखने के प्रति ‘आप’ सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि बेअदबी की घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पुष्टि की कि उनकी सरकार सिख मर्यादा और लोगों की भावनाओं के प्रति पूरी तरह से सुहृद है और यह कानून भविष्य में ऐसी घटनाओं के खिलाफ मजबूत निवारक के रूप में काम करेगा।

प्रधानमंत्री द्वारा लोगों से की गई हालिया अपीलों के संबंध में एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि “जुमलों के बादशाह” को देश के सामने सच बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि “यह स्पष्ट हो गया है कि देश की लगाम आज व्हाइट हाउस के हाथ में है, जिसके कारण सभी बड़े फैसले उनकी सहमति के बाद ही लिए जा रहे हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारत-पाकिस्तान तनाव जैसे मुद्दों के दौरान भी अमेरिकी अधिकारियों द्वारा फरमान सुनाए गए थे, जो देश की संप्रभुता के प्रति गंभीर चिंताएं पैदा करता है। उन्होंने कहा, “भारत को विश्व गुरु बनाने का दावा करने वाले वास्तव में विश्व चेला बनने की ओर बढ़ रहे हैं क्योंकि आज अंख मूंदकर व्हाइट हाउस के निर्देशों की अंधाधुंध पालना की जा रही है।”

केंद्र की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मेक इन इंडिया के संबंध में लंबे-चौड़े दावों के बावजूद रक्षा क्षेत्र में भी एफडीआई की अनुमति देने जैसी नीतियों ने देश के हितों को कमजोर कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय कृषि को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, जिसका किसानों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

पंजाब में ईडी के छापों के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अपने राजनीतिक विरोधियों की बांह मरोड़ने के लिए केंद्रीय एजेंसी का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईडी, विपक्षी दलों के नेताओं को धमकाने और लोकतंत्र की आवाज को दबाने का एक साधन बनकर रह गई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा “पंजाबी कभी भी ऐसे दबाव डालने वाली चालों के आगे नहीं झुके थे और नहीं झुकेंगे। पंजाब के बहादुर और समझदार लोग इन कोशिशों का उचित जवाब देंगे।”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!