Sunday , September 20 2026
Breaking News

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो जारी किया है. जिसमें एक स्कूल के अंदर सीएम मान को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है. वीडियो जारी होने के बाद पंजाब में सियासी बवाल मच गया है. वीडियो में दिखाया गया कि एक टीचर स्कूल में पढ़ा रहा है और बोर्ड पर Vegetable (सब्जियों) और Deer (हिरण) की गलत स्पेलिंग लिखी है. टीचर बच्चों को गलत स्पेलिंग अपनी कॉपी में लिखने को भी कहता है. ये वीडियो BJP ने पंजाब सरकार के शिक्षा मॉडल पर सवाल उठाने के लिए जारी किया.

दरअसल BJP पंजाब की और से 49 सेकंड का AI से बना हुआ वीडियो जारी किया गया है. वीडियो की शुरुआत एक स्कूल के क्लास रूम से होती है. इसमें AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस क्लास रूम के बाहर खड़े दिखाई देते हैं. क्लास रूम के अंदर एक पोस्टर लगा है, जिसमें Vegetables की जगह Vegitables और Deer की जगह Dear लिखा दिखाया गया है.

‘सवाल स्पेलिंग का नहीं, बच्चों के भविष्य का है’

वीडियो में व्यक्ति कहता है- मान साहब, मेरे बच्चे को गलत पढ़ाया जा रहा है. कल ये पेपर में गलत लिखेगा. तो जिम्मेदार मेरा बच्चा होगा या आपकी सरकार? इसके बाद वीडियो में सीएम भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और हरजोत सिंह बैंस सिर झुकाए हुए दिखाई देते हैं. वीडियो के अंत में पंजाबी में संदेश आता है कि सवाल स्पेलिंग का नहीं, बच्चों के भविष्य का है.

आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया

वीडियो सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया है. AAP ने वीडियो को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि ये पगड़ीधारी सिख का अपमान किया जा रहा है. हालांकि इससे पहले आम आदमी पार्टी पंजाब और शिरोमणि अकाली दल के द्वारा भी विपक्षी नेताओं को टारगेट करते हुए इसी तरह के AI जनरेटेड वीडियो जारी किए जाते रहे हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

अमृतसर में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद; अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी मिली

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!