Sunday , October 11 2026
Breaking News

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह 9:30 बजे से वोटिंग जारी है। पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट के बाहर छात्रों ने हंगामा कर दिया है। कई स्टूडेंट दरवाजे को लात मारकर अंदर घुस गए। स्टूडेंट्स का आरोप है कि जाली बोर्ड डाले जा रहे हैं।

वोटिंग जल्दी बंद कर दी गई, जबकि कई छात्रों ने अभी वोट नहीं डाली है और वे लाइन में खड़े हैं। छात्र मतदान बॉक्स को बाहर नहीं ले जाने दे रहे हैं। वहीं नारेबाजी कर रहे छात्रों को पुलिस उठाकर ले गई है।

आईकार्ड दिखाने के बाद स्टूडेंट्स को पोलिंग बूथों में एंट्री दी जा रही है। PU में करीब 39 हजार स्टूडेंट्स मतदान करेंगे। वहीं, 8 कॉलेजों में भी 39 हजार छात्र 76 कैंडिडेट्स के लिए वोट करेंगे। 6 कॉलेजों में मुख्य पदों पर चुनाव होगा, जबकि देव समाज कॉलेज सेक्टर-45 और पीजी गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-46 में चुनिंदा पदों के लिए ही वोटिंग होगी। सुबह 11:30 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।

पंजाब यूनिवर्सिटी में इलेक्शन के PHOTOS…

नारेबाजी कर रहे स्टूडेंट्स को पुलिसकर्मी उठाकर ले जाते हुए।

नारेबाजी कर रहे स्टूडेंट्स को पुलिसकर्मी उठाकर ले जाते हुए।

स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि जाली बोर्ड डाले जा रहे हैं।

स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि जाली बोर्ड डाले जा रहे हैं।

पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे छात्र।

पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे छात्र।

पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट के बाहर बैठकर नारेबाजी करते छात्र।

PU में मतदान शुरू, स्टूडेंट्स बोले- एंट्री रोकी

पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में मतदान शुरू हो गया है। स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि सुबह साढ़े 9 बजे के बाद डिपार्टमेंट में एंट्री रोकी जा रही है। उनका कहना है कि इससे वोटिंग प्रभावित होगी। हालांकि, अंदर मतदान शुरू हो चुका है। बिना आईकार्ड के किसी की एंट्री नहीं होगी। सवा दस बजे स्टूडेंट आ पाएंगे।

मतदान से जुड़ी तीन अहम बातें जानिए…

आज ही वोटिंग और नतीजे आएंगे: पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (PUCSC) के चुनाव मतदान और मतगणना दोनों आज ही कराए जाएंगे। छात्र सुबह अपने-अपने विभागों में बनाए गए पोलिंग बूथ पर वोट डालेंगे। मतगणना के बाद शाम तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव समेत डिपार्टमेंटल रिप्रेजेंटेटिव (DR) के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

मतदान के बाद जिमनेजियम हॉल पहुंचेगी मतपेटियां: मतदान खत्म होने के बाद सभी विभागों की मतपेटियों को सील किया जाएगा। इसके बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जिमनेजियम हॉल में लाया जाएगा। यहां मतों की गिनती की जाएगी। मतगणना दोपहर बाद शुरू होगी और प्रक्रिया पूरी होने के बाद 31 अगस्त की शाम तक नतीजे घोषित किए जाएंगे।

PGI साइड का गेट दोपहर 12 बजे से 4:30 बजे तक बंद: सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गेट नंबर-1 (PGI साइड) 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक बंद रहेगा। कैंपस में केवल वैध यूनिवर्सिटी पार्किंग स्टीकर वाले वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने निर्धारित पोलिंग बूथ पर समय से पहुंचें और मतदान के लिए अपना यूनिवर्सिटी आईडी कार्ड जरूर साथ रखें।

पीयू स्टूडेंट अपना प्रदर्शन करते हुए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!