Sunday , September 20 2026
Breaking News

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोल भी बरामद किए हैं। हालांकि, अभी हमले के कारण और फायरिंग करने वालों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।हमले में घायल सलमान (18) और सुमन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

जन्मदिन पार्टी मना रहे थे युवक

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार देर रात मोहाली गांव के खेड़ा के पास हुई। यहां कुछ युवक जन्मदिन पार्टी मना रहे थे। केक काटा जा रहा था। इसी दौरान सलमान भी वहां पहुंचा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां आए और किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और फायरिंग के साथ चाकू से हमला कर दिया गया।

मौके पर पुलिस की टीमें जांच करती हुई।

मौके पर पुलिस की टीमें जांच करती हुई।

आरोपी स्कूटर पर पीछा करते रहे हमले के बाद सलमान खुद को बचाने के लिए काफी दूर तक भागा। बताया जा रहा है कि हमलावर भी स्कूटर पर उसका पीछा करते रहे। रास्ते में आरोपियों ने उसे घेरने की कोशिश की।

मोहाली गांव के स्कूल के पास सलमान अचानक सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि उसके शरीर से काफी खून बह चुका था। सलमान को गिरा देखकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। लोगों की भीड़ बढ़ती देख आरोपी वहां से फरार हो गए।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर सलमान को एक्टिवा से अस्पताल पहुंचाया। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी।

चंडीगढ़ की रहने वाली है घायल युवती

फायरिंग के दौरान एक गोली सलमान की बाजू में लगी, जबकि सुमन को गोली की किरच लगने से चोट आई। सलमान के भाई के मुताबिक, वह और सुमन दोनों साथ में वहां गए थे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे किसके साथ और किस वजह से वहां पहुंचे थे। सुमन चंडीगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है। इस मामले में एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

अमृतसर में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद; अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी मिली

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!