Sunday , September 20 2026
Breaking News

पुरुषों के पब्लिक टॉयलेट महिलाएं नहीं करेगी साफ:नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव; RWA को पार्क सौंपने के नियम भी होंगे सरल

न्यूज डेस्क, (PNL) : मोहाली शहर की विभिन्न मार्केटों और सार्वजनिक स्थानों पर बने पब्लिक टॉयलेट की सफाई अब महिला सफाई कर्मियों द्वारा नहीं की जाएगी। यह कार्य अब पुरुष कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में मोहाली नगर निगम की 26 जून को होने वाली बैठक में एजेंडा पेश किया जाएगा।

इस संबंध में प्रस्ताव निगम के संयुक्त आयुक्त और सहायक आयुक्त द्वारा किए गए फील्ड दौरों और सैनिटरी इंस्पेक्टरों के साथ हुई बैठक के बाद तैयार किया गया है। इसके साथ ही शहर के पार्कों को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को सौंपने के लिए एक अथॉरिटी गठित की जाएगी।

यह प्रक्रिया पहले सरकार की मंजूरी के बाद ही पूरी की जाती है। इस मामले को लेकर 26 जून को होने वाली हाउस बैठक में एजेंडा पेश किया जाएगा। यह नए मेयर सरबजीत समाना की पहली बैठक होगी।

पब्लिक टॉयलेट के मुलाजिम ने खोली पोल

मौजूदा मेयर सरबजीत सिंह समाना जब इस पद पर नहीं थे, तो उन्हें एक मार्केट कमेटी की तरफ से बुलाया गया था। इस दौरान मार्केट वालों की दिक्कत थी कि पब्लिक टॉयलेट उचित तरीके से साफ नहीं होते हैं। इस पर समाना ने कहा कि मार्केट में जाकर चेक कर लेते हैं।

जब वह टॉयलेट पर पहुंचे तो वहां सफाई कर्मी मौजूद थे। इस दौरान जब बातचीत चली तो मुलाजिम ने दिक्कत बताई कि एक तो ठेकेदार द्वारा उचित तरीके से सामान नहीं दिया जाता है। मुलाजिमों की संख्या कम है। कई जगह महिलाओं को पुरुषों के टॉयलेट साफ करने पड़ते हैं।

इसी तरह की दिक्कत फीमेल टॉयलेट में बन जाती है, जिससे घटनाओं का डर लगा रहता है। इसके बाद अब यह प्लान तैयार किया है। इस दौरान डबल मुलाजिम तैनात होंगे। यानी 2 शिफ्टों में चार लोगों की ड्यूटी तय की गई है।

मीटिंग में इन फैसलों पर भी लगेगी मोहर

  • वित्त और ठेका समिति (F&CC) का गठन: पंजाब म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट, 1976 की धारा 42(4) के तहत इस समिति के गठन का प्रस्ताव है। इसमें मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और कमिश्नर के अलावा सदन द्वारा नामित दो सदस्य शामिल होंगे।

  • तरस के आधार पर नियुक्ति रुपेंद्र): नगर निगम के पूर्व सफाई सेवक स्वर्गीय बिक्रम पाल के पुत्र रुपेंद्र को तरस के आधार पर सफाई सेवक के पद पर नियुक्त करने का मामला सदन के समक्ष रखा गया है।

  • तरस के आधार पर नियुक्ति (मिस मनजीत कौर): पूर्व चौकीदार मलकीत सिंह की पुत्री मिस मनजीत कौर को तरस के आधार पर क्लर्क (ग्रुप-सी) के पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!