Monday , September 14 2026
Breaking News

जालंधर में शराब के नशे में भिड़े मजदूर:बाजू पर तेजधार हथियार से हमला किया, एक घायल; SHO टीम संग पहुंचे

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में शराब पीने के दौरान मजदूरों के बीच झगड़ा हो गया। एक मजदूर की बाजू पर तेजधार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को मौके से ही काबू कर लिया है। घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती कराया गया है।एसीपी हेडक्वार्टर करनैल सिंह (PPS) ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 1 के अधिकार क्षेत्र में आने वाली मकसूदां मंडी में रविवार देर शाम लड़ाई-झगड़े की सूचनामिली थी। थाना डिवीजन नंबर 1 के एसएचओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

नशे में किसी बात को लेकर लड़ाई हुई पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ मजदूर मंडी परिसर के पास शराब पी रहे थे। नशे में किसी बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई। फिर मारपीट होने लगी। इसी कहासुनी के दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे पर हमला कर दिया।पुलिस ने एक मजदूर को सिविल में भर्ती कराया उधर, अत्यधिक खून बहने के कारण घायल हुए मजदूर को पुलिस की मदद से तुरंत इलाज के लिए सरकारी सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।घायल व्यक्ति के बयान दर्ज कर कार्रवाई करेगी पुलिस पुलिस अधिकारी अस्पताल में दाखिल घायल व्यक्ति के बयान दर्ज कर रहे हैं। एसीपी ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा (FIR) दर्ज किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘ट्रॉफी चोर’ के लगे नारे… मोहसिन नकवी उलटे पांव भागे! भारतीय महिला टीम ने भी बना दिया मजाक

न्यूज डेस्क, (PNL) : Women’s T20 Asia Cup 2026 का खिताब भारत ने जीता. लेकिन …

रक्तदान कैंप में फायरिंग कर कत्लेआम करने आए थे शूटर:कई नेता इसमें शामिल हुए; लुधियाना पुलिस ने एनकाउंटर में पहले ही ढेर किया

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में रविवार को पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुए 2 शूटर दिवंगत …

अमृतसर में हमारे राम का मंचन 16-17 सितंबर को:4 शो होंगे; रावण बनेंगे आशुतोष राणा, राम का किरदार निभाएंगे राहुल भूचर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 16 और 17 सितंबर को हमारे राम नाटक का …

Women’s Asia Cup Final: भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब, श्रीलंका को रौंदकर लिया 2024 का बदला

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने वर्चस्व को एक बार फिर साबित …

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 27 अक्टूबर को जालंधर से:भारत-PAK समेत 6 टीमें लेंगी हिस्सा, टूर्नामेंट में एंट्री फ्री; मोहाली में फाइनल

न्यूज डेस्क, (PNL) : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 की शुरुआत 27 अक्टूबर को जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!