Thursday , December 11 2025
Breaking News

पंजाब सरकार आपके द्वार योजना आज से शुरू, 5 मिनट में नव-विवाहित जोड़े को मिला मैरिज सर्टिफिकेट, पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में आज से सभी 23 जिलों में पंजाब सरकार, आपके द्वार योजना शुरू हो गई है। सभी जिलों के सब डिविजनों में मंत्री व विधायकों ने मोर्चा संभाल लिया है और लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। इसके साथ ही 45 सुविधाएं, जिनके लिए लोगों को सेवा केंद्रों में जाना पड़ता था, इस कैंप में उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कैंपस का दौरा करने के लिए भांखरपुर कैंप पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कैंप में विभिन्न विभागों के कामों का दौरा किया। वहीं, लोगों से भी मिले। इस दौरान महिला फायरमैन भी पहुंची। जिन्होंने अपनी मुश्किल बताई कि पुलिस व अन्य विभागों में फिजिकल टेस्ट के दौरान महिलाओं को छूट दी जाती है। लेकिन, फायर डिपार्टमेंट में महिलाओं को भी लड़कों की तरह 60 किलो भार उठाने के लिए कहा जाता है।

CM ने उसी समय अधिकारियों से बात की और आश्वासन दिया कि उनकी 1400 पोस्ट अभी रखी गई हैं। जल्द ही नियम में बदलाव कर महिलाओं का टेस्ट दोबारा से करवाया जाएगा। वहीं, मोगा के गांव मियांवाला में एक नव-विवाहित जोड़े को 5 मिनट में मैरिज सर्टिफिकेट दे दिया गया। शादी की लावें लेने के बाद जोड़ा सीधा ही कैंप में पहुंच गया। जहां स्थानीय डीसी की तरफ से उन्हें सर्टिफिकेट हाथों-हाथ दिया गया और शगुन का चेक भी सौंपा गया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार बनने से पहले नेता आपके घर आते थे और उसके बाद आपको अपने कामों के लिए चंडीगढ़ आना पड़ता था। कोई डॉक्यूमेंट रह जाता था तो वापस जाना पड़ता था। दिहाड़ी खराब, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सीएम मान ने कहा- मेरा सपना पूरा हो गया। अपने संगरूर के किराए के मकान से बोला था, सरकार शहर-कस्बों से चलेगी। आज वही हो रहा है। मुख्यमंत्री ने अपनी इस योजना के बारे में दिसंबर 2023 में ही घोषणा कर दी थी। इसे असल रूप देने के लिए पूरी प्लानिंग की गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में ₹10 लाख कैशलेस मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना इस महीने से होगी शुरू, स्वास्थ्य मंत्री ने किया तारीख का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!