Monday , August 31 2026
Breaking News

बहादुरगढ़ प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग लेने आए कमांडो की गोली लगने से मौत, अमृतसर का था 28 वर्षीय मनजीत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के बहादुरगढ़ स्थित कमांडो प्रशिक्षण केंद्र में गोली चलने से ट्रेनिंग ले रहे कमांडो की मौत हो गई। मृतक 28 वर्षीय मनजोत सिंह अमृतसर के रहने वाले थे। घटना शाम करीब पांच बजे की है। गोली कमांडो के सिर में लगी है। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत नजदीक के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बहादुरगढ़ पुलिस चौकी और थाना सदर से पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरू की। मनजोत सिंह साल 2020 में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। करीब महीना भर पहले ही वह पटियाला के बहादुरगढ़ स्थित कमांडो प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग लेने आए थे।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि कमांडो मनजोत एसएलआर साफ कर रहे थे और इसी दौरान गलती से गोली चल गई, जो सीधे कमांडो के सिर में जाकर लगी। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। जांच पूरी होने पर ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

जालंधर कंपनी की बस फगवाड़ा से चोरी:स्टैंड के अंदर से ले गया चोर, नंगे पैर पीछे दौड़ा ड्राइवर; CCTV खंगाल रही पुलिस

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सटे कपूरथला के फगवाड़ा में स्टैंड से एक चोर बस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!