Thursday , July 9 2026
Breaking News

कनाडा से गुरदासपुर पहुंचा रजत का शव, वैंकूवर पहुंचने के 21 दिन बाद हार्टअटैक से हो गई थी मौत, बहनों ने सहरा सजा-राखी बांधकर भाई को किया विदा

गुरदासपुर, (PNL) : बेहतर जिंदगी और अच्छे भविष्य की तलाश में कनाडा गए नौजवान रजत मेहरा का शव आज गुरदासपुर पहुंच गया। कुछ दिन पहले रजत की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई थी। गुरदासपुर के मोहल्ला इस्लामाबाद से 26 जून को स्टडी वीजा लेकर MBA की पढ़ाई करने के लिए रजत कनाडा गया था। लेकिन, 21 दिन बाद 20 जुलाई को ही हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। आज 16 दिन बाद उसका शव गुरदासपुर पहुंचा। जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतक का शव घर पहुंचते ही पूरे मोहल्ले में मातम छा गया और परिवार का रो-रोकर बुराहाल है। बहनों ने सहरा सजाकर और राखी बांधकर भाई को विदा किया।

20 जुलाई को सुबह उठ नहीं पाया

मृतक के पिता अश्विनी मेहरा और उनके रिश्तेदारों ने बताया कि उनका बेटा 26 जून को कनाडा के वैंकूवर में पढ़ाई करने के लिए गया था। हॉस्टल में वह अपने एक दोस्त के साथ कमरे में रहता था। रोजाना की तरह वह अपना काम खत्म करके रात को सो गया। 20 जुलाई कि सुबह को उठ नहीं पाया, जिसके बाद उन्हें पता चला कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

सनी देओल के ओएसडी ने की मदद

पता चलते ही उन्होंने भारतीय दूतावास से संपर्क किया और शव को गुरदासपुर भेजने के लिए अपील की। उन्होंने बताया कि बेटे का शव भारत लाने के लिए भाजपा के सांसद सनी देओल के ओएसडी ने मदद की है। जबकि स्थानीय पंजाब सरकार की ओर से कोई मदद नहीं की गई। अंतिम संस्कार के मौके पर बड़ी गिनती में परिवार के सदस्यों के अलावा लोग भी परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए पहुंचे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

328 गायब स्वरूपों की SIT ने जांच की तेज:DIG ने अमृतसर के गुरुद्वारे का लिया जायजा; छपाई, रिकॉर्ड और वितरण प्रक्रिया खंगाली

अमृतस​र  , (PNL) : 328 गायब पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर रही एसआईटी के …

नकोदर में दो स्कूली बसों में टक्कर:एक अनकंट्रोल होकर सड़क पर पलटी, अगला-पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त; लोगों ने ड्राइवर-कंडक्टर को निकाला बाहर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में नकोदर के पास आज सुबह दो स्कूली बसों के बीच …

लुधियाना के नामी स्कूल में आग लगी:धुएं के बाद निकली लपटें, तुरंत छुट्‌टी कर बच्चों को घर भेजा गया

लुधियाना , ( PNL) : लुधियाना के नामी स्कूल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। …

मोहाली में कनाडा भेजने के नाम पर ₹1.87 लाख ठगे:फर्जी ऑफर लेटर दिया, बचने के लिए 12 फोन नंबर बदले; केरल की रहने वाली

मोहाली , (PNL) : मोहाली में केरल की एक युवती से कनाडा भेजने के नाम पर …

पंजाब में ISI समर्थित तस्करी मॉड्यूल बेनकाब:अमृतसर में 3 आरोपी गिरफ्तार; 6 हैंड ग्रेनेड और 12 अवैध पिस्तौल बरामद

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब पुलिस को आतंक और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!