Tuesday , May 7 2024
Breaking News

अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किए कुल 6 केस, नेशनल सिक्योरिटी एक्ट भी लगाया, अब तक 114 समर्थक पकड़े, आईजी क्राइम ने प्रैस वार्ता करके किया खुलासा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : वारिस पंजाब दे संगठन के मुखी अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने कुल 6 केस दर्ज किए हैं। अमृतपाल के पांच साथियों के खिलाफ National security act (NSA) भी लगाया है। जब अमृतपाल गिरफ्तार होगा तो उस पर भी NSA लगाया जाएगा। इससे उसकी 12 महीने तक जमानत नहीं होगी।

आईजी क्राइम सुखचैन सिंह गिल ने सोमवार को प्रैस वार्ता करके इसका खुलासा किया है। आईजी ने कहा कि अमृतपाल आईएसआई के संपर्क में था और उसे विदेश से फंडिंग भी आ रही थी। वह अपनी खुद की आर्मी बनाने की तैयारी कर रहा था, जिससे पंजाब का माहौल खराब हो सकता था।

पुलिस ने अब तक अमृतपाल के 114 समर्थकों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल के चाचा को आसाम जेल भेजा जा रहा है। आईजी ने स्पष्ट किया है कि अभी तक अमृतपाल को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। उन्होंने मीडिया से भी जांच करके ही खबरें लगाने को कहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मशहूर ब्यूटी क्वीन की रेस्टोरेंट में गोली मारकर हत्या, इंस्टाग्राम पर डाली लोकेशन से कातिलों ने ढूंढ कर मारा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पूर्व मिस इक्वाडोर कंटेस्टेंट लैंडी पर्रागा गोयबुरो की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या …

error: Content is protected !!