Monday , August 17 2026
Breaking News

जालंधर : कर्मजीत कौर चौधरी ने साधा चरणजीत चन्नी पर निशाना, कहा-जहां चन्नी गए, वहां कांग्रेस बर्बाद हो गई…

जालंधर, (PNL) : बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार स्व. संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी मीडिया के सामने आई। उन्होंने कहा कि, मेरे बेटे और पति का कांग्रेस ने अपमान किया है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मेरे बेटे को परिवार का आखिरी चिराग बताया। ऐसे में मैं कैसे कांग्रेस के साथ चल सकती हूं।

मेरे पति ने कांग्रेस के लिए शहादत दी है। मगर कांग्रेस ने उसका भी ध्यान नहीं रखा और हमें दरकिनार कर दिया। मेरे परिवार ने कांग्रेस को 100 साल दिए हैं। कर्मजीत कौर चौधरी ने कहा- अब ये कांग्रेस नहीं है, बल्कि कॉर्पोरेट कांग्रेस बन गई है। जोकि बाहर से आए लोगों को टिकट और सम्मान दे रही है। जो टकसाली पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं, उन्हें दरकिनार किया जा रहा है।

हमने दशकों तक कांग्रेस की सेवा की, फिर भी हमारा अनादर हुआ

कर्मजीत कौर चौधरी ने कहा कि, कांग्रेस द्वारा मेरे परिवार के साथ जो अपमान किया गया, उसे बीजेपी ने भी देखा। उन्होंने हमें अपने परिवार में शामिल किया है, मैं हमेशा बीजेपी के लिए काम करूंगी। मेरे परिवार ने कांग्रेस का हिस्सा होते हुए उन्हें करीब 18 बार जीत दिलाई है।

मेरे परिवार की तीसरी पीढ़ी विधानसभा में है। मेरे बेटे को कांग्रेस टारगेट कर रही है। मेरे बेटे को दुरुयोधन कहा गया। चन्नी पर निशाना साधते हुए कर्मजीत कौर चौधरी ने कहा कि, चन्नी जहां गए, वहीं पर बर्बादी हो गई। उप चुनाव में मुझे हार का सामान करना पड़ा, मगर नेताओं ने हाईकमान से कहा कि चौधरी परिवार को तो सिंपेथी वोट भी नहीं मिले।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!