Sunday , October 11 2026
Breaking News

मशहूर ब्यूटी क्वीन की रेस्टोरेंट में गोली मारकर हत्या, इंस्टाग्राम पर डाली लोकेशन से कातिलों ने ढूंढ कर मारा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पूर्व मिस इक्वाडोर कंटेस्टेंट लैंडी पर्रागा गोयबुरो की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है. 2022 मिस इक्वाडोर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 23 वर्षीय लैंडी पर्रागा गोयबुरो को क्वेवेदो शहर के रेस्तरां में हत्या कर दी गई थी. टेलीग्राफ अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक शादी में शामिल होने के लिए शहर में आई थीं. कहा जा रहा है कि गोयबुरो का ड्रग तस्कर लिएंड्रो नोरेरो के साथ अफेयर था, जिसकी एक साल से पहले जेल में दंगे के दौरान मौत हो गई थी.

स्थानीय मीडिया में अटकलों के बीच, पुलिस जांच कर रही है कि पर्रागा गोयबुरो की हत्या के लिए सुपारी दी होगी. टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, गोयबुरो का नाम भ्रष्टाचार की जांच में भी सामने आया था, जिसने न्यायिक अधिकारियों को संगठित अपराध से जोड़ा था. अपनी मौत से कुछ ही मिनट पहले, ब्यूटी क्वीन ने रेस्तरां में खाना खाते हुए तस्वीर पोस्ट की थी.

कहा जा रहा है कि गोयबुरो ने रेस्तरां में पहुंचने के दौरान अपने फोन की लोकेशन ऑन की थी और यहीं से वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करने लगीं. इसके बाद बदमाशों को उनकी लोकेशन पता चल गई जो रेस्तरां में पहुंच गए और मौके पर ही उन्होंने ब्यूटी क्वीन की हत्या कर दी.

सीसीटीवी में गोली मारने की घटना कैद हो गई है. जिसमें दिख रहा है कि रेस्तरां में बैठी गोयबुरो एक शख्स से बात करती हैं और इसी दौरान दो बंदूकधारी रेस्तरां में घुसते हैं जिनमें से एक एंट्री गेट पर खड़ा हो जाता है. दूसरा बंदूकधारी गोयबुरो की तरफ भागकर जाता है और गोली मार देता है.  गोलीबारी में गोयबुरो और वह आदमी दोनों घायल हो गए, जिससे वह बात कर रही थीं. इसके बाद दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो जाते हैं.

कथित तौर पर गोयबुरो को तीन बार गोली मारी गई और उसकी मौत हो गई. टेलीग्राफ अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि जांचकर्ताओं को नोरेरो के फोन में गोयबुरो की तस्वीरें मिलीं, साथ ही कारों सहित शानदार उपहारों के सबूत भी मिले, जो उसने गोयबुरो को दिए थे. द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, गोयबुरो दिसंबर 2023 में तब सुर्खियों में आईं थी, जब नोरेरो और उनके अकाउंटेंट हेलिव एंगुलो के बीच चैट में उनका नाम सामने आया था.

अदालत में मुकदमे के दौरान, अभियोजकों ने खुलासा किया कि मारे गए ड्रग तस्कर ने अकाउंटेंट से ब्यूटी क्वीन के साथ अपने संबंध का खुलासा करने का अनुरोध करते हुए कहा, “अगर मेरी पत्नी को उसके बारे में (गोयबुरो) कुछ भी पता चलता है, तो मैं बर्बाद हो जाऊंगा.” फिलहाल पुलिस गोयबुरो की हत्या की जांच में जुट गई है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

लैंडी पर्रागा गोयबुरो एक दिन पहले किसी शादी में शामिल होने के लिए आई थीं. जब वह रेस्तरां में गई थी तो इसी दौरान आए हथियारबंद बदमाशों में से एक ने उन्हें गोली मार दी गई. इस हमले के पीछे का मकसद क्या था, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!