जिम में एक्सरसाइज लगा रहे पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल पर तेजधार हथियारों से हमला, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
March 16, 2023
चंडीगढ़, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर अमेरिका से आ रही है। पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। धालीवाल पर ये हमला तब हुआ जब वह अमेरिका में जिम में एक्सरसाइज लगा रहे थे। जानकारी के मुताबिक तेजधार हथियारों के साथ हमलावर जिम में दाखिए हुए। उन्होंने आते ही अमन धालीवाल पर हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगों को भी निशाना बनाने की कोशिश की गई पर अमन ने बहादुरी के साथ हमलावर को दबोच लिया।
अमन धालीवाल के शरीर पर हमले के बाद कई जगह टांके लगे है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। यह हमला क्यों किया गया, इस बारे कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि गत दिवस पंजाबी गायक बब्बू मान और मनकीरत औलख को भी धमकी मिली थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।