Wednesday , August 19 2026
Breaking News

अमेरिकी पुलिस का दावा-जिंदा है गोल्डी बराड़, कहा-कैलिफोर्निया में मारा गया शख्स कोई और था, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर सतिवंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ की मौत के दावे को अमेरिका की पुलिस ने झूठ बताया है। कैलिफोर्निया की पुलिस के मुताबिक बुधवार को वहां के फ्रेसनो इलाके में गोलीबारी की घटना जरूर हुई थी। इसमें दो लोग घायल भी हुए थे, जिनमें से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हालांकि, ये शख्स गोल्डी बराड़ नहीं था।

मरने वाले शख्स की पहचान 37 साल के जेवियर गलाडनी के तौर पर हुई है, जबकि कल दिन भर चली खबरों में दावा किया जा रहा था कि अमेरिका में गोलियां मारकर गोल्डी बराड़ की हत्या कर दी गई है।

रेसनो पुलिस डिपार्टमेंट के लेफ्टिनेंट विलियम जे. डूली ने कहा, ‘हमारे पास दुनिया भर से गोल्डी बराड़ को लेकर इंक्वायरी आ रही है। सोशल मीडिया पर उसकी मौत की झूठी खबर फैलाई गई। हमें नहीं पता ये कहां से और किसने शुरू किया।’

एक न्यूज चेनल के मुताबिक बुधवार को हुई घटना गैंग वॉर से जुड़ी थी। पुलिस गोली चलाने वाले डेरन विलियम नाम के आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक डेरन विलियम और जेवियर गैलडनी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, इस घटना में 13 साल का लड़का भी घायल हुआ था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है।

कौन है गोल्डी बराड़

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत आतंकी घोषित कर दिया। उसके खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से कनेक्शन मिले हैं। गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड है। वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद सुर्खियों में आया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!