Friday , May 3 2024
Breaking News

पंजाबी गायक मनकीरत औलख से तीन घंटे तक एयरपोर्ट पर हुई पूछताछ, दुबई की फ्लाईट हुई मिस, शो करना पड़ा कैंसिल

चंडीगढ़, (PNL) : भारत की इन्वेस्टिगेशन एजेंसी NIA ने शुक्रवार शाम चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को दुबई जाने से रोक लिया। वह दुबई एक शो करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनसे पूछताछ की गई। वापस घर पहुंचने के बाद मनकीरत औलख ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल कर अपने दुबई शो के रद्द होने की जानकारी भी दी।

जानकारी के अनुसार मनकीरत औलख शुक्रवार शाम दुबई के ‘वी’ क्लब में शो करने के लिए चंडीगढ़ से रवाना होने वाले थे, लेकिन जब वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के लिए पहुंचे तो NIA की टीम वहां पहले से मौजूद थी। एयरपोर्ट पर मनकीरत औलख को रोक लिया गया। NIA ने उनसे तीन घंटे पूछताछ की और अंत में देर शाम उन्हें उनका पासपोर्ट वापस कर दिया गया। फ्लाइट चले जाने के बाद मनकीरत को वापस अपने फ्लैट में आना पड़ा।

सोशल मीडिया पर वीडियो डाली

मनकीरत औलख ने रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी वीडियो रिकॉर्ड करके डाली। जिसमें उन्होंने दुबई में अपने फैंस से माफी मांगी। उन्होंने शुक्रवार चंडीगढ़ से उड़ान ना भरने का कारण तो स्पष्ट नहीं किया, लेकिन टेक्निकल रीजन बता कर पल्ला झाड़ लिया। इसके साथ ही बताया कि जल्द ही वह इस शो के लिए नई डेट्स घोषित करेंगे।

पूछताछ पर चुप रहे मनकीरत औलख

इस घटना के बाद न ही मनकीरत और न ही NIA ने इस बारे में विस्तृत जानकारी दी है। NIA ने मनकीरत को क्यों रोका और उनसे किस मामले में पूछताछ की गई, इसके बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया गया है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले में मनकीरत से NIA पहले ही पूछताछ कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ, मनकीरत वही सिंगर हैं, जिन पर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह शक जाहिर करते हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : यूथ अकाली दल के पूर्व प्रधान सुखमिंदर सिंह राजपाल के घर पहुंचे बिक्रम सिंह मजीठिया, पिता के निधन का किया अफसोस

जालंधर, (PNL) : यूथ अकाली दल के पूर्व प्रधान सुखमिंदर सिंह राजपाल के पिता चरणजीत …

error: Content is protected !!