Monday , August 17 2026
Breaking News

जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने की आप के राज्यसभा सांसद से मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में हलचल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने AAP के राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात की। उनके साथ शाहकोट से कांग्रेसी विधायक लाडी शेरोवालिया भी मौजूद थे। चन्नी ने सीचेवाल के पास पहुंचकर हलका शाहकोट, नकोदर, मेहतपुर सहित देहात के अन्य एरिया में आ रही दिक्कतों के बारे में चर्चा की और उनका आशीर्वाद लिया। चन्नी के संत सीचेवाल की मुलाकात के बाद राजनीति गलियारों में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने संत सींचेवाल को एक कार्ड पकड़ाया, जिसमें लिखा था-कित्थे है साडा रंगला पंजाब।

बता दें कि, संत बलबीर सिंह सीचेवाल जालंधर और कपूरथला के रूरल एरिया में काफी पकड़ रखते हैं। वहीं, पंजाब में उन्हें लोग काफी मानते हैं। सीचेवाल की मदद से विदेश में फंसे दर्जनों युवकों को भारत लाया गया था। जिसके चलते सीचेवाल के साथ पंजाब का बड़ा हिस्सा चलता है।

चुनाव से जुड़ी मुलाकात

पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की इस मुलाकात को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। चन्नी जालंधर के हलका नकोदर, शाहकोट, मेहतपुर और बिलगा के वोटर्स को लुभाने में लगे हुए हैं। जिससे कांग्रेस पार्टी के साथ जालंधर रूरल एरिया का बड़ा वोटबैंक चले। चन्नी के सीचेवाल के साथ मुलाकात के कुछ फोटो भी सामने आए हैं। जिसमें वह सीचेवाल का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!