जालंधर : विधायक शीतल अंगुराल के बर्थडे वाले दिन किसानों ने लगाया उनके घर के बाहर धरना, हो रहा जबरदस्त हंगामा
Punjab News Live -PNL
February 11, 2023
जालंधर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल का आज जन्मदिन है। शीतल को बधाईयां देने के लिए उनके करीबी दफ्तर और घर पहुंच रहे थे कि इसी बीच किसान भी उनके घर बाहर आ धमके। किसानों ने लतीफपुरा के लोगों को साथ लेकर बर्थडे वाले दिन शीतल के घर बाहर धरना लगा दिया। मौके पर पुलिस मौजूद है, जो किसानों को वहां से हटाने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच जबरदस्त बहसबाजी भी हो रही है। उनका कहना है कि जब तक लतीफपुरा के लोगों को घर नहीं मिल जाता, तब तक वह यहां से नहीं जाएंगे।